हरियाणा में 2 दिन बाद होगी मानसून की विदाई, देखें कब होगी झमाझम बारिश ?

 | 
हरियाणा में 2 दिन बाद होगी मानसून की विदाई, देखें कब होगी झमाझम बारिश ?

Udaipur Times, Haryana Weather : मौसम का मिजाज अब पूरी तरह से बदलने वाला है। हरियाणा व NCR दिल्ली से दक्षिण-पश्चिम मानसून की विदाई लगभग तय हो गई है। अगले दो दिनों में प्रदेश से मानसून की औपचारिक विदाई होने की संभावना है। इसके साथ ही दिन में तेज धूप और गर्म पश्चिमी हवाओं का प्रभाव बढ़ेगा। हालांकि सितंबर के आखिरी दिनों में मौसम एक बार फिर करवट ले सकता है और 29 व 30 सितंबर को प्रदेश के कुछ हिस्सों में बूंदाबांदी के आसार बन रहे हैं।

प्रदेश में रविवार को रोहतक सबसे गर्म रहा, जहां अधिकतम तापमान 36.9°C दर्ज किया गया। अधिकतर जिलों में अधिकतम तापमान 32 से 37°C के बीच बना रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 22 से 27°C के बीच बना हुआ है। Haryana Weather

मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन के अनुसार राजस्थान पर प्रति चक्रवाती परिसंचरण बनने से हरियाणा-एनसीआर-दिल्ली में लगातार गर्म पश्चिमी हवाएं चल रही हैं। इसके चलते दिन-रात के तापमान में बढ़ोतरी हो रही है और अधिकतर स्थानों पर तापमान सामान्य से ऊपर बना हुआ है।23-24 सितंबर को मौसम सामान्य रहने तथा आसमान साफ रहने की संभावना है। इस दौरान धूप निकलने से तापमान में और बढ़ोतरी हो सकती है। Haryana Weather

 25 से बदलेगा मौसम का मिजाज

डा. चंद्रमोहन ने बताया कि 25 सितंबर के आसपास बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है। इसके प्रभाव से दक्षिणी-पश्चिमी हवाओं की गतिविधियां बढ़ सकती हैं। हालांकि इसका हरियाणा पर तत्काल व्यापक प्रभाव पड़ने की संभावना नहीं है। वहीं उत्तर-पश्चिमी राज्यों से मानसून की विदाई का क्रम जारी रहेगा। वर्तमान में दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी की रेखा राजस्थान के रामगढ़, मोहनगढ़, फलोदी, खाजूवाला और 29.5 डिग्री उत्तर अक्षांश व 71.5 डिग्री पूर्व देशांतर तक पहुंच चुकी है। Haryana Weather

तापमान का ब्योरा (डिग्री सेल्सियस में)

जिला --अधिकतम --न्यूनतम
रोहतक --36.9 --25.8
अंबाला --35.2 --24.6
हिसार --34.8 --23.1
करनाल --34.5 --22.6
महेंद्गढ़ --35.0 --23.0
पानीपत --35.1 --23.3

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News