हरियाणा में मानसून फिर मचाएगा तांडव ! कई जिलों में बारिश का अलर्ट, देखें IMD का नया पूर्वानुमान
Udaipur Times, Haryana Weather : हरियाणा में मौसम का मिजाज काफी बदला हुआ है, हाल ही में मौसम विभाग ने नई रिपोर्ट जारी करते हुए बताया है की प्रदेश में मानसून फिर से सक्रिय होने वाला है। मौसम विभाग ने बताया है की कल से फिर बारिश का दौर शुरू होने वाला है और 11 अगस्त तक बारिश केआसार रहने वाले है।
आइए देखें नई मौसम रिपोर्ट...
कृषि मौसम विज्ञान विभाग चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार
6 अगस्त, 2026 :
मौसम पूर्वानुमान :- मानसून टर्फ़ की अक्षय रेखा की उत्तरी सीमा फिरोजपुर, रोहतक, शाहजहांपुर, कानपुर, डेल्टागंज, डिगा से होती हुई उत्तरपूर्वी बंगाल की खाड़ी तक बनी हुई है तथा राजस्थान के ऊपर एक साइक्लोनिक सरकुलेशन बना हुआ है जिससे हरियाणा राज्य में मानसून की हवाओं की सक्रियता बढ़ने से 7 व 8 अगस्त के दौरान हवाओं व गरज चमक के साथ ज्यादातर क्षेत्रों में बारिश की संभावना है। इस दौरान कुछ एक स्थानों पर तेज बारिश की भी संभावना बन रही है।
परंतु 9 व 10 अगस्त को आंशिक बादल व कहीं कहीं हल्की बारिश की संभावना है। इस के बाद 11 अगस्त से फिर से राज्य में बारिश की संभावना बन रही है। इस दौरान बीच बीच में बादलवाई रहने से दिन के तापमान में हल्की गिरावट परंतु रात्रि तापमान में हल्की बढ़ोत्तरी होने की संभावना है।
##########$$$####
डॉ मदन खीचड़ विभागाध्यक्ष
कृषि मौसम विज्ञान विभाग
चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार
