मासिक नाट्य संध्या ‘‘रंगशाला’’ 3 फरवरी को
पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र की ओर से आयोजित मासिक नाट्य संध्या ‘‘रंगशाला’’ में 3 फरवरी को जयपुर के नाट्य कलाकारों द्वारा
पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र की ओर से आयोजित मासिक नाट्य संध्या ‘‘रंगशाला’’ में 3 फरवरी को जयपुर के नाट्य कलाकारों द्वारा नाटक ‘‘वैलेन्टाइन डे’’ का मंचन किया जायेगा।
केन्द्र निदेशक शैलेन्द्र दशोरा ने यह जानकारी देते हुए बताया कि रंगमंचीय विधा को बढ़ावा देने तथा यूथ को थियेटर की ओर आकर्षित करने के लिये केन्द्र द्वारा प्रत्येक माह के प्रथम रविवार को शिल्पग्राम के दर्पण सभागार में नाट्य संध्या का आयोजन किया जा रहा है।
इस आयोजन के अंतर्गत आगामी 3 फरवरी को शाम साढ़े छ: बजे शिल्पग्राम के दर्पण सभागार में जयपुर के रंगकर्मियों द्वारा, तपन भट्ट निर्देशित नाटक ‘‘वैलेन्टाइन डे’’ मंचित किया जाएगा। इस नाट्य प्रस्तुति में दर्शकों के लिये प्रवेश नि:शुल्क होगा।