आने वाले दिनों में और भी झुलसेगा प्रदेश
राजस्थान में गर्मी के तेवर फिर तीखे नजर आ रहे हैं। आने वाले दिनों में भी तापमान के कम होने की कोई उम्मीद नहीं है। मौसम विभाग की माने तो आने वाले दिनों में भी गर्मी से राहत नहीं मिलेगी मौसम विभाग ने लू चलने को लेकर अलर्ट भी किया है। प्रदेश के विभिन्न शहरो में दिन का तापमान लगभग 44-45 डिग्री सेल्सियस तक पहुँच रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार जयपुर का तापमान 45 डिग्री पहुंच गया। वहीं बूंदी में पारा 46 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया जबकि उदयपुर में 43 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया।

एकाएक तापमान बढ़ने के साथ ही गर्मी ने पूरे राज्य को अपनी चपेट में ले लिया है। मौसम विभाग की माने तो अभी राजस्थान का तापमान 44 से 48 डिग्री तक बने रहने की संभावना है। जयपुर के आसपास आसमान में हल्के बादल भी छाए रहेंगे, लेकिन गर्मी से राहत नहीं मिलेगी। मौसम विभाग की माने तो थार के रेगिस्तान सहित अधिक गर्मी वाले क्षेत्रों में इस बार तापमान पहले की अपेक्षा थोड़ा बढ़ जाएगा। इससे साफ है कि मारवाड़ के लोगों को इस बार पहले से भीषण गर्मी से निपटने को तैयार रहना होगा। यहां गर्म हवाएं चलने का भी अनुमान है।