90 दिनों में 100 से ज्यादा जोड़ प्रत्यारोपण

उदयपुर, राजस्थान, मध्यप्रदेश तथा गुजरात की सबसे बड़ी अस्थि रोग तथा जोड़ प्रत्यारोपण चिकित्सा इकाई मेवर ऑर्थोपेडिक हॉस्पिटल ने जोड़ प्रत्यारोपण के क्षेत्र में एक नया कीर्तिमान बनाया है. गत 90 दिनों में प्रदेश सहित गुजरात तथा मध्यप्रदेश के 100 से अधिक जोड़ दर्द से परेशां रोगियों को जोड़ प्रत्यारोपण कर दर्द रहित जीवन

 | 

उदयपुर, राजस्थान, मध्यप्रदेश तथा गुजरात की सबसे बड़ी अस्थि रोग तथा जोड़ प्रत्यारोपण चिकित्सा इकाई मेवाड़ ऑर्थोपेडिक हॉस्पिटल ने जोड़ प्रत्यारोपण के क्षेत्र में एक नया कीर्तिमान बनाया है. गत 90 दिनों में प्रदेश सहित गुजरात तथा मध्यप्रदेश के 100 से अधिक जोड़ दर्द से परेशां रोगियों को जोड़ प्रत्यारोपण कर दर्द रहित जीवन प्रदान किया है|

डॉ. मनीष छापरवाल, प्रबंध निदेशक, मेवाड़ हॉस्पिटल ने बताया है की संस्था बेहतर तथा सुलभ इलाज की परिकल्पना को लेकर उदयपुर सहित भीलवाडा, चित्तोड़, सिरोही, बांसवाडा, पाली, मध्यप्रदेश में रतलाम, मंदसोर, नीमच, उज्जैन तथा गुजरात के पालनपुर तथा मोडासा में स्थापित इकाईओं के चिकित्सकों ने गत 3 माह में 100 से अधिक जोड़ प्रत्यारोपण कर लोगों को दर्द मुक्त जीवन दिया है|

डॉ. छापरवाल ने बताया की संस्थान की और से चलाये जा रहे विशेष रियायती शिविर जोड़ प्रत्यारोपण सर्जरी के शहर में मील का पत्थर साबित हुआ है| इन शिविर के तहत महज 1 लाख रुपये में जोड़ दर्द के रोगियों को विदेशी उपकरणों तथा सबसे उन्नत तकनीक द्वारा सर्जरी की जाती है| साथ ही इस राशी के तथा रोगी की अत्याधुनिक जांच, विदेशी जोड़ों का प्रत्यारोपण, सर्जरी, दवाइयां सहित 3 साल तक निःशुल्क परामर्श दिया जाता है|

सबसे सस्ते तथा सुलभ इलाज की अवधारणा को लेकर स्थापित की गई इस मेडिकल श्रंखला में राजस्थान, मध्यप्रदेश तथा गुजरात में 11 इकाइयाँ खोली जा चुकी है| निकट भविष्य में यह अजमेर, जोधपुर, रतलाम, शाहजहांपुर, थार, ब्यावर, बारां, बाड़मेर तथा दिसा में अपनी सेवाएँ देना शुरू करने जा रहा है|

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News