एक्शन उदयपुर कें तहत किया 1100 से अधिक पौधो का वृक्षारोपण

जिला प्रशासन द्वारा आम जनता के सहयोग एवं सुझाव से उदयपुर शहर को स्वच्छ, खुबसुरत एवं व्यवस्थित बनाने हेतु चलाए जा रहे ‘‘ए

 | 
एक्शन उदयपुर कें तहत किया 1100 से अधिक पौधो का वृक्षारोपण

जिला प्रशासन द्वारा आम जनता के सहयोग एवं सुझाव से उदयपुर शहर को स्वच्छ, खुबसुरत एवं व्यवस्थित बनाने हेतु चलाए जा रहे ‘‘एक्शन उदयपुर‘‘ कार्यक्रम के तहत शहर के कलडवास इंडस्ट्रीयल एरिया को कलडवास चेम्बर आॅफ काॅमर्स एडं इंडस्ट्रीज संस्था के सदस्यों के साथ अन्य संगठनों ने इस अवसर पर ने 1100 से अधिक पौधो का मेगा वृक्षारोपण कर संवारा।

 

कलडवास चेम्बर आॅफ काॅमर्स एडं इंडस्ट्रीज के महासचिव श्री संतोष भडभडे एवं उपाध्यक्ष श्री राजेंद्र सुराणा ने कार्यक्रम प्रभारी श्री पुनीत शर्मा ने बताया कि चेम्बर के स्वंयसेवकों के अलावा इस मेगा वृक्षारोपण कार्यक्रम में मुख्य रूप से आर्मी आॅफिसर्स और जवान, एन.सी.सी. कैडेट्स, महावीर इंटरनेशनल और सिक्योर मीटर्स लिमिटेड के 300 से अधिक वांलटियर्स ने भाग लिया। इस मेगा वृक्षारोपण में में विभिन्न प्रजाती के पौधो का रोपण कर उन्हे ट्रीगार्ड से सुरक्षित किया गया। चेम्बर के सदस्यों ने इस 1100 से अधिक विविध प्रकार के फलदार एवं छायादार पेड-पौधो जिसमें नीम, गुलमोहर, कनेर, जामुन, पलास, इत्यादि के मेगा वृक्षारोपण से उदयपुर के कलडवास को प्राकृतिक परिदृश्य देने का अनुठा प्रयास किया साथ ही राह पर आने जाने वाले आमजन से शहर को सामुहिक प्रयास से सुन्दर बनाए रखने हेतु स्वंयसेविकों द्वारा आम शहरी को सहभागिता निभाने की भावपूर्ण अपील की जिसे राहगीरों नें स्वीकार करते हुए शहर को सुन्दर एवं व्यवस्थित बनाने में समर्थन एवं सहयोग देने का वादा किया।

एक्शन उदयपुर कें तहत किया 1100 से अधिक पौधो का वृक्षारोपण

जिला प्रशासन की और से श्री मनोज गन्धर्व एवं श्री हितेश शर्मा ने आयोजकों तथा युवाओं को पौधारोपण के लिए कार्यक्रम स्थल पर आभार जताया और पर्यावरण रक्षा की प्रतिज्ञा दिलवाई एवं आगे भी इसी प्रकार से गतिविधियाॅ आयोजित करने के लिये अभिप्रेरित किया।

‘‘एक्शन उदयपुर‘‘ कार्यक्रम के संदर्भ में किसी भी सार्वजनिक स्थल के नवीनीकरण तथा व्यवस्थित करने हेतु आम व्यक्ति द्वारा ‘‘एक्शन उदयपुर मोबाइन एप‘‘ पर संबंधित वांछित कार्यो की जानकारी फोटो सहित एवं आवश्यक सामग्री की सूची तथा मोबाईल नम्बर प्रेषित किये जा सकते है, उक्त जानकारी के आधार पर प्रशासन द्वारा संबंधित व्यक्ति अथवा समूह से सम्पर्क किया जाएगा।

एक्शन उदयपुर कें तहत किया 1100 से अधिक पौधो का वृक्षारोपण

‘‘एक्शन उदयपुर कार्यक्रम‘‘ सम्बन्धी कार्यो की जानकारी फेस बुक पर ‘‘एक्शन उदयपुर‘‘के पेज को लाईक कर निरन्तर प्राप्त की जा सकती है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News