हरियाणा CET ग्रुप-D के लिए अब तक 3 लाख से ज्यादा रजिस्ट्रेशन, आयोग ने दी अभ्यर्थियों को ये सलाह

 | 
हरियाणा CET ग्रुप-D के लिए अब तक 3 लाख से ज्यादा रजिस्ट्रेशन, आयोग ने दी अभ्यर्थियों को ये सलाह 

Udaipur Times, Haryana News : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) की CET Group-D भर्ती के लिए रजिस्ट्रेशन का सिलसिला तेजी से जारी है। आधिकारिक जानकारी के अनुसार अब तक कुल 3,10,661 अभ्यर्थियों ने रजिस्ट्रेशन पूरा कर लिया है, जिनमें से 1,55,884 अभ्यर्थियों ने अपना फॉर्म फाइनल सबमिट भी कर दिया है।

आयोग की महत्वपूर्ण सलाह:

1. अपना फॉर्म खुद भरें - किसी और से न भरवाएं।

2. फॉर्म भरने के बाद अच्छे से जांच कर लें और उसके बाद ही फाइनल सबमिट करें।

3. अफवाहों पर ध्यान न दें - केवल आधिकारिक सूचना पर भरोसा करें।

4. आयोग हमेशा अभ्यर्थियों के साथ है। आप सभी का उत्साह सराहनीय है।

अभ्यर्थियों के लिए सुझाव

अभी समय है, अगर आपने अभी तक फॉर्म नहीं भरा है तो जल्द से जल्द भर लें। फॉर्म भरते समय सभी दस्तावेज सही-सही अपलोड करें और जानकारी दोबारा चेक करें ताकि कोई गलती न हो।

HSSC CET Group D की पूरी प्रक्रिया पारदर्शी तरीके से चल रही है। सभी अभ्यर्थी नियमित रूप से आयोग की आधिकारिक वेबसाइट चेक करते रहें।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News