300 से अधिक लोग हुए लाभान्वित

गीतांजली हॉस्पिटल, उदयपुर द्वारा चर्म, रतिज एवं कुष्ठ रोग शिविर आयोजित हुआ जिसमें विभिन्न क्षेत्रों जैसे पाली, सिरोही, डूंगरपुर, बांसवाड़ा, नीमच, मंदसौर व रतलाम से आए लोगों ने निःशुल्क उपचार का लाभ उठाया। शिविर में लेज़र प्रक्रिया के उपचार से लोग काफी प्रभावित हुए।

 | 

शिविर में गीतांजली हॉस्पिटल के चर्म विभाग के डॉ कल्पना गुप्ता एवं डॉ निधीश अग्रवाल ने अपनी सेवाएं दी। शिविर में मस्सों का निदान, फोटोथेरेपी और केमिकल पिलिंग, माईक्रोडरमाएबरेजन, मुहासों के निशानों से निदान व कालेपन का इलाज हुआ। इसके अलावा लेजर द्वारा उपचार में अनचाहे बाल, अपर लिप, फुल फेस, एक्जि़ला, झुर्रियां, अनचाहे दाग एवं अनचाहे टैटू का भी इलाज रियायती दरों पर हुआ।

डॉ कल्पना गुप्ता ने बताया कि शिविर में लेज़र से संबंधित विभिन्न समस्याओं के लिए इलाज किया गया। करीब 100 मरीजों को अनचाहे बालों से संबंधित, 20-30 मरीजों को झुर्रीयों व चेहरे पर कसाव, 40-60 मरीजों को कील व मुहासों के निशानों के लिए लेज़र थेरेपी दी गई। बालों के प्रत्यारोपण के लिए लगभग 20 मरीज रजिस्टर किए गए।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News