देश विदेश से जुटेंगे 400 से अधिक शिक्षाविद

शिक्षा की आधारभूत अवधारणा में हो रहे परिवर्तन एवं अध्यापक शिक्षा के बदलते स्वरूप विषयों पर आगामी 13 अप्रैल से राजस्थान विद्यापीठ के लोकमान्य तिलक शिक्षक प्रशिक्षण कॉलेज में दो दिवसीय अंतराष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन किया जाएगा।

 | 

विद्यापीठ के कुलपति शिवसिंह सारंगदेवोत ने सेमिनार की जानकारी देते हुए बताया कि इस सेमिनार में देश विदेश से शोधार्थी उनके देश में प्रचलित अध्यापक शिक्षा की नीतियों का तुलनात्मक अध्ययन प्रस्तुत करेंगे।

लोकमान्य तिलक शिक्षक प्रशिक्षण कॉलेज की प्राचार्य डॉ. शशि चित्तौड़ा ने बताया कि इस अंतराष्ट्रीय के मुख्य अतिथि राजस्थान विद्यापीठ के चांसलर भवानी शंकर गर्ग होंगे तथा मुख्य वक्ता अमेरिका के प्रो. स्वीट विस्ट्रो होंगे। यह सेमिनार दस सत्रों में चलेंगा।

शिक्षक शिक्षा के इस मंथन में अमेरिका, न्यूजीलैंड, बर्मा, नेपाल, नाइजीरिया, भूटान, जर्मनी आदि कई देशों से शोधार्थी इस में हिस्सा लेने आएँगे।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News