गीतांजली में सौ से अधिक ईएनटी विशेषज्ञ जुटेंगे

गीतांजली मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल एवं उदयपुर ईएनटी सोसाइटी के संयुक्त तत्वाधान में 37वां राज्य स्तरीय सम्मेलन एओआई-राजस्थान 2016 का आयोजन 21 से 23 अक्टूबर 2016 को होगा।

 | 
गीतांजली में सौ से अधिक ईएनटी विशेषज्ञ जुटेंगे

गीतांजली मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल एवं उदयपुर ईएनटी सोसाइटी के संयुक्त तत्वाधान में 37वां राज्य स्तरीय सम्मेलन एओआई-राजस्थान 2016 का आयोजन 21 से 23 अक्टूबर 2016 को होगा। संयुक्त सचिव डॉ प्रितोश शर्मा ने बताया कि इस सम्मेलन में देश भर से 150 से अधिक नाक, कान एवं गला के विशेषज्ञ और  अंतरराष्ट्रीय  विशेषज्ञ बार्सिलोना, स्पेन से प्रो. पेड्रोक्लेरोस एवं फ्रांस से प्रो. जेपी बेबीयर भी सम्मलित होगें। 21 अक्टूबर 2016 को गीतांजली सभागार में कॉकलीयर इम्प्लांट की लाईव सर्जरी अन्य प्रतिभागियों के समक्ष प्रस्तुत की जाएगी एवं 22 व 23 अक्टूबर 2016 को होटल एमबीयंस पर क्रमशः  जारी रहेगी। इस लाईव सर्जरी में प्रो. पेड्रोक्लेरोस एवं प्रो. जेपी बेबीयर के साथ दिल्ली मैक्स हॉस्पिटल के डॉ शरद माहेश्वरी  और जैन ईएनटी हॉस्पिटल के डॉ सतीश जैन भी उपस्थित रहेंगे । कार्यक्रम के अध्यक्ष डॉ ऐके गुप्ता होगें ।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News