अवैध हथियार समेत मोस्ट वांटेड तस्कर और अपराधी पुलिस के हत्थे चढ़े
उदयपुर जिला पुलिस अधीक्षक कैलाशचंद्र बिश्नोई के निर्देशानुसार अवैध हथियारों और फरार हिस्ट्रीशीटरों के खिलाफ चक रहे अभियान के दौरान आज जिले के सायरा थाना पुलिस ने अवैध डोडा पोस्त के एक तस्कर को, धानमंडी थाना पुलिस ने एक अभियुक्त को अवैध पिस्टल मय ज़िंदा कारतूस पकड़ा। सवीना थाना पुलिस अवैध हथियार मोस्ट वांटेड अपराधी को धरा जबकि गोवर्धनविलास थाना पुलिस ने सूचीबद्ध हिस्ट्रीशीटर को चाकू के साथ पकड़ा और 2 सक्रीय बदमाशों को गिरफ्तार कर धारा 107, 151 में पाबंद करवाया।

सायरा पुलिस थानाधिकारी यशवंत ने बताया की गत वर्ष के अक्टूबर माह की तीन तारीख को सायरा थाना द्वारा पकडे 100 किलोग्राम डोडा पोस्त पकड़ा था लेकिन आरोपी तस्कर नरेंद्र उर्फ़ छोटू पिता अशोक कुमार टांक निवासी बासनी जोधपुर मौके से फरार हो गया था जिसे आज रणकपुर रोड से गिरफ्तार किया गया है।
गोवर्धनविलास थाना पुलिस ने थाने के सूचीबद्ध हिस्ट्रीशीटर राहिल शेख उर्फ़ राहिल बोहरा पिता खलील अहमद निवासी महावतवाड़ी, कीकर गली घंटाघर को बलीचा से चाकू के साथ गिरफ्तार किया है। राहिल के खिलाफ हत्या का प्रयास, लूट और मारपीट की 10 केस दर्ज है।
Download the UT Android App for more news and updates from Udaipur
धानमंडी थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर सोहेल उर्फ़ अन्ना पिता मोहम्मद रसीद निवासी महावतवाड़ी को बिना लाइसेंस की पिस्टल मय ज़िंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। धानमंडी थानाधिकारी नरेंद्र जैन ने बताया की अभियुक्त सोलहल को हिरासत में लेकर हथियार के स्त्रोत और प्रयोजन के बारे में पूछताछक की जा रही है।
इसी प्रकार सवीना थाना पुलिस ने टॉप 10 वांछित अपराधी ईश्वरलाल पिता भेरूलाल मीणा निवासी बिलख ऋषभदेव को एकलिंगपुरा गोकुल विलेज से लोहे के धारदार चाकू समेत गिरफ्तार किया गया है। सवीना थानाधिकारी संजीव स्वामी के अनुसार ईश्वरलाल मीणा राहगीरों के साथ लूटपाट करने का आदि है। थाना ऋषभदेव में लूट, डकैती व अन्य की प्रकरणो में वांछित है जबकि सवीना थाना क्षेत्र में केवड़े की नाल में महिला को चाकू बता कर लूटने के मामले में वांछित है।