मुख़र्जी चौक दोहरे हत्याकांड में माँ बेटी गिरफ्तार

उदयपुर 3 मई 2019, दो दिन पूर्व मुख़र्जी चौक (अंजुमन चौक) स्थित मोहल्ला मेवाफरोशान (कुंजड़बाड़ी) में हुई दोहरे हत्यकांड की घटना में मुख्य अभियुक्त वसीम अकरम पुत्र छोटे भाई उर्फ़ पन्ना मोची को घटना के फ़ौरन बाद ही गिरफ्तार कर लिया था। जबकि घटना के नामजद सह अभियुक्त माँ बेटी को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

 | 

मृतक के चचेरे भाई सिद्दीक ने पुलिस को बताया की झगड़े के वक्त आरोपी वसीम की माँ 45 वर्षीया शमीम बानो पत्नी छोटे खान और वसीम की बहन 21 वर्षीया सुवाना पुत्री छोटे खान निवासी कुंजरबाड़ी ने मृतक लाल मोहम्मद, अशरफ हुसैन और अली असगर को लकड़ियों से पिटाई की और हत्या में सहयोग किया।

Download the UT Android App for more news and updates from Udaipur

पुलिस ने मुख्य अभियुक्त समेत सह अभियुक्त पर धारा 341, 323, 307 और 302 / 34 भा.द.स. में दर्ज कर अनुसन्धान प्रारम्भ कर दिया है। सभी आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में रखा गया है।

[अपडेट] मुख़र्जी चौक हत्याकांड में मरने वाले की संख्या दो हुई

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News