कांग्रेसी नेता सी.पी.जोशी को मातृशोक

पूर्व केन्द्रीय मंत्री तथा अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव डॉ. सी.पी.जोशी की माता श्रीमती सुशीला देवी जोशी धर्मपत्नी स्वर्गीय भूदेव प्रसाद जोशी ने आज रविवार 2 अप्रेल को नाथद्वारा स्थित पैतृक निवास बागरवाडा पर दोपहर अन्तिम सांस ली।

 | 

कांग्रेसी नेता सी.पी.जोशी को मातृशोक

पूर्व केन्द्रीय मंत्री तथा अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव डॉ. सी.पी.जोशी की माता श्रीमती सुशीला देवी जोशी धर्मपत्नी स्वर्गीय भूदेव प्रसाद जोशी ने आज रविवार 2 अप्रेल को नाथद्वारा स्थित पैतृक निवास बागरवाडा पर दोपहर अन्तिम सांस ली। कांग्रेस मीडिया सेन्टर अध्यक्ष पंकज कुमार शर्मा ने बताया कि श्रीमती सुशीला देवी जोशी 95 वर्ष की थी। पिछले तीन दशक से उनके स्वास्थ्य की देखभाल डॉ. जे.के.छापरवाल साहब कर रहे थे। अभी पूर्व ही डॉ.सी.पी.जोशी अपनी माता जी से मिलने नाथद्वारा आए थे तथा पांच दिन तक अपनी माता जी के साथ ही रहे थे। अपनी माता के देहान्त का समाचार सुनकर डॉ.सी.पी.जोशी सड़क मार्ग द्वारा दिल्ली से रवाना होकर रात्रि तक नाथद्वारा पहुंच जायेंगे।

शर्मा ने बताया कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव डॉ.सी.पी.जोशी की माता का अन्तिम संस्कार 3 अप्रेेल सोमवार को प्रातः 10.00 बजे नाथद्वारा में किया जायेगा। श्रीमती सुशीला देवी जोशी अपने पीछे 6 पुत्र एवं 1 पुत्री का भरापूरा परिवार छोड गये।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News