मां 3 वर्षीय पुत्र के साथ लापता

चाइल्ड लाइन समन्वयक विमला चौहान ने बताया कि महिला ने काली सलवार व स्लेटी रंग का कुर्ता तथा बालक तेजस ने नीले रंग का शर्ट व पजामा पहना हुआ था। इनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट कर्नाटक के संबंधित थाने एवं उदयपुर के अंबामाता थाने में दर्ज करवाई गई है। यदि किसी सज्जन को इस संबंध में कोई भी जानकारी प्राप्त हो तो वे फ्री फोन सेवा 1098 तथा चाइल्ड लाइन कार्यालय नंबर 0294-2453442/47 पर सूचना दे सकते हैं।

 | 
मां 3 वर्षीय पुत्र के साथ लापता

शहर के फतहपुरा स्थित हनुमान कॉलोनी निवासी जितेन्द्र परमार ने चाइल्ड लाइन को बताया कि उनकी 35 वर्षीय पत्नी लक्ष्मी परमार अपने 3 वर्ष के पुत्र तेजस के साथ कर्नाटक के धारवाड़ जिले के चिक मल्लिकवाड़ा में अपने माता-पिता से मिलने गई थी जो 29 मार्च को उदयपुर आने के लिए रवाना हुई लेकिन आज दिनांक तक उदयपुर नहीं पहुंची।

चाइल्ड लाइन समन्वयक विमला चौहान ने बताया कि महिला ने काली सलवार व स्लेटी रंग का कुर्ता तथा बालक तेजस ने नीले रंग का शर्ट व पजामा पहना हुआ था। इनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट कर्नाटक के संबंधित थाने एवं उदयपुर के अंबामाता थाने में दर्ज करवाई गई है। यदि किसी सज्जन को इस संबंध में कोई भी जानकारी प्राप्त हो तो वे फ्री फोन सेवा 1098 तथा चाइल्ड लाइन कार्यालय नंबर 0294-2453442/47 पर सूचना दे सकते हैं।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News