दो बच्चों की मां ने 40 की उम्र में रचा इतिहास, UPSC क्रैक कर निसा बनी IAS अफसर

 | 
दो बच्चों की मां ने 40 की उम्र में रचा इतिहास, UPSC क्रैक कर निसा बनी IAS अफसर

Udaipur Times, IAS Officer Nisa Unnirajan : कहते हैं ना सपने देखने और उन्हें सच करने की कोई उम्र नहीं होती। केरल की रहने वाली निसा उन्नीराजन (Nisa Unnirajan) ने इस बात को सच कर दिखाया है। उन्होंने IAS अफ़सर बनने का जो सपना था उसे पूरा भी किया। 40 साल की उम्र में निसा पर परिवार की ज़िम्मेदारियां थीं। नौकरी करने के साथ-साथ वो अपने दो बेटियों की देखभाल भी करती थीं। 

इन सबके बीच, उन्होंने UPSC सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी के लिए समय निकाला। निसा को सुनने में भी दिक्कत थी। इन चुनौतियों के बावजूद, उन्होंने अफ़सर बनने का सपना नहीं छोड़ा और आखिरकार सातवें प्रयास में इसे हासिल कर लिया।

पति और माता-पिता ने हर कदम पर दिया साथ

निसा ने 35 साल की उम्र में UPSC परीक्षा देने का फ़ैसला किया। घर की ज़िम्मेदारियों जिनमें दो छोटे बच्चों की देखभाल भी शामिल थी। नौकरी के साथ पढ़ाई के लिए समय निकालना बहुत मुश्किल था। फिर भी, उन्होंने हिम्मत नहीं हारी। अपनी रोज़मर्रा की ज़िम्मेदारियां पूरी करने के बाद, निसा रात में UPSC परीक्षा की पढ़ाई करती थीं। उनके पति अरुण, जो एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं उन्होंने इस सपने को पूरा करने में अहम भूमिका निभाई। निसा के अनुसार, उनके पति और रिटायर हो चुके माता-पिता ने हर कदम पर उनका पूरा साथ दिया। उन्हीं की मदद से यह कामयाबी मिल सकी।

दो बच्चों की मां ने 40 की उम्र में रचा इतिहास

2024 में 1,000वीं रैंक हासिल कर बनी IAS असफर

निसा ने बताया कि वह अपने पहले छह प्रयासों में सफल नहीं हो पाई थीं। उन्होंने अपनी हर छोटी-बड़ी गलती से सीखा और सातवें प्रयास में UPSC परीक्षा पास की, जिसमें उन्होंने 2024 में 1,000वीं रैंक हासिल की।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News