'शुभलक्ष्मी' की सौगात से माँओं के खिले चेहरे

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की बजट घोषणानुरूप सोमवार से आरंभ हुई मुख्यमंत्री शुभलक्ष्मी योजना के चैक सोमवार को संसदीय सचिव गजेन्द्र सिंह शक्तावत ने तीन नव प्रसूताओं को सौंपे तो सभी के चेहरे खुशी से खिल उठे।

 | 

मुख्यमंत्री की बजट घोषणा का लाभ एवं एक अप्रेल से ही मिलना आरंभ हुआ था। राजकीय पन्नाधाय चिकित्सालय में सोमवार को जन्मी तीन बालिकाओं की माताओं वोरिया(भींडर) की श्रमती देऊ बाई, गणियागडा (गोगुन्दा) की नानी बाई एवं ढेलाणा(खेरवाडा) की श्रीमती रेणुका को बेटी के जन्म पर बधाई देते हुए श्री शक्तावत ने मुख्यमंत्री जी की सौगात को उन तक पहुंचाया।

सभी को 2100-2100 राशि के चैक प्रदान किए और बताया कि ठीक एक वर्ष बाद 2100 रुपये का दूसरा चैक इस योजना के तहत देय होगा  जबकि तीसरा चैक कन्या के पांच वर्ष की होने पर स्कूल प्रवेश के उपलक्ष्य में दिया जायेगा।

श्री शक्तावत ने सभी नवप्रसूता माँओं को पुत्री जन्म की बधाई पर पुष्प गुच्छ भेंट कर अभिनंदन भी किया। सभी महिलाओं ने सरकार का इस कल्याणकारी योजना के लिए आभार जताया।

शक्तावत ने कहा कि कन्याओं के जन्म पर सभी को गर्व महसूस होना चाहिये। सरकार ने कन्याओं के उज्ज्वल भविष्य की सुदृढ नींव तैयार की है इससे अभिभावकों को भी सम्बल मिलेगा और सभी समाजों में कन्याओं के शिक्षण पालन पोषण के प्रति और जागरूकता आयेगी।

To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on   GoogleNews |  Telegram |  Signal