मोतीमगरी में रहेगा तीन दिनो तक नि:शुल्क प्रवेश

वीर शिरोमणी महाराणा प्रताप की 477वीं जयंती के अवसर पर रविवार 28 मई को महाराणा प्रताप स्मारक समिति, मोतीमगरी उदयपुर द्वारा पर्यटकों के लिए तीन दिन के लिए नि:शुल्क प्रवेश दिया जाएगा। इस अवसर पर समिति द्वारा आयोजित कार्यक्रमों में पर्यटक एवं प्रताप भक्त भाग ले सकेंगे। इस तीन दिवसीय समारोह के दौरान मोतीमगरी में किसी भी प्रकार के वाहनों का प्रवेश निषेध रहेगा। साथ ही वहां आने वाले पर्यटकों के लिए प्लास्टिक एवं तंबाकू से संबंधित किसी भी प्रकार की वस्तु निषेध रहेगी।

 | 

महाराणा प्रताप स्मारक समिति मोतीमगरी के सचिव युद्धवीर सिंह शक्तावत ने बताया कि समिति द्वारा आयोजित तीन दिवसीय समारोह के दौरान 28 से 30 मई तक प्रात: 7.30 बजे से सायं 6.30 बजे तक मोतीमगरी में आने वाले पर्यटकों के लिए प्रवेश नि:शुल्क रहेगा। रविवार को मोती मगरी परिसर में सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश निषिद्ध रहेगा। समिति द्वारा जरूरतमंदों के लिए दस निजी वाहन सेवा में उपलब्ध करवाए जाएंगे।

मोतीमगरी में रहेगा तीन दिनो तक नि:शुल्क प्रवेश रविवार को प्रात: वीर शिरोमणी महाराणा प्रताप की चेटकारूढ़ मूर्ति के समक्ष पूजा, अर्चना एवं हवन तथा आरती के कार्यक्रम में लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ भाग लेंगे। आरती के पश्चात सभी आगंतुकों को प्रसाद वितरित होगा। उदयपुर के समस्त नागरिकों द्वारा पुष्पांजलि देने की व्यवस्था की गई है। इस अवसर पर आर्मी बैण्ड, पुलिस बैण्ड, बोहरा बैण्ड एवं पैलेस बैण्ड द्वारा मधुर वादन किया जाएगा।

स्मारक पर 28 से 30 मई तक रंग-बिरंगी रोशनी की भव्य व्यवस्था की जाएगी। सभी आगंतुकों हेतु पीने के पानी के लिए शीतल जल की व्यवस्था की जाएगी। स्मारक परिसर में प्लास्टिक एवं तंबाकू का प्रयोग पूर्णत: निषेध रहेगा।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News