मोशन एजुकेशन ने दिए आई आई टी के टिप्स

मोशन एजुकेशन प्रा लि, कोटा के तत्वधान में आयोजित उदयपुर शहर के सेमिनार में कोटा से आये वरिष्ठ अध्यापक एंव मोशन संस्थान के मैनेजिंग डायरेक्टर, नितिन विजय ने छात्रों को आई आई टी, जे इ इ परीक्षा के बदले स्वरुप के बारे में बताया।

 | 

नए पैटर्न के अनुसार अब आई आई टी, ऍन आई टी आदि के लिए एक ही परीक्षा होगी। इस बदले हुए पैटर्न की परीक्षा में आने वाले प्रश्नों को कैसे हल किया जाए, बोर्ड परीक्षा की तयारी कैसे की जाए तथा दोनों मैं कैसे अधिकाधिक अंक प्राप्त किये जाएं, इन सब पर टिप्स दिए।

नितिन विजय ने छात्रों को प्रोत्साहित करते हुए बताया की उन्हें अंकों की दौड़ में शामिल होने के साथ साथ अपनी फंडामेंटल तैयारी पर भी देना चाहिए।

उन्होंने छात्रों को बताया की जीवन में सफलता के लिए कोई शॉर्टकट नहीं होता, केवल परिश्रम एंव एकाग्रता ही आवश्यक है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News