मानव श्रृंखला बनाकर किया मतदान के लिए प्रेरित

लोकसभा चुनाव के तहत चलाए जा रहे रेनबो वीक के छठे दिन शहर के विभिन्न स्थानों पर मतदाताओं ने मानव श्रृंखला बनाकर आमजन को मतदान हेतु प्रेरित किया।

 | 

लोकसभा चुनाव के तहत चलाए जा रहे रेनबो वीक के छठे दिन शहर के विभिन्न स्थानों पर मतदाताओं ने मानव श्रृंखला बनाकर आमजन को मतदान हेतु प्रेरित किया।

इस अवसर पर शहर के बेकनी पुलिया पर स्वीप प्रकोष्ठ प्रभारी सुधीर दवे ने यूनिवर्सिटी व्यापार परिषद के व्यापारियों एवं आमजन को अधिक से अधिक मतदान करने की शपथ दिलाई। समस्त मतदाताओं ने मानव श्रृंखला बनाकर मतदान प्रतिशत बढाने का संकल्प लिया।

स्वीप प्रतिनिधि प्रदीप कुमार शर्मा ने इस अवसर पर उपस्थित मतदाताओं के मोबाइल पर ‘मतदान अवश्य करें’ के स्टीकर्स लगाए एवं 200 से अधिक लोगो ने अपने हस्ताक्षर भी किये। उन्होंने बताया कि सप्ताह के अंतिम दिन 15 अप्रैल को सरकारी एवं गैर सरकारी, निजी शिक्षण संस्थानों के लिए समारोह आयोजित होंगे।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News