250 संस्था प्रधानों को प्रेरक स्लोगन वितरित
राज्य सरकार द्वारा वृहद स्तर पर चलाये जा रहे सघन सड़क सुरक्षा अभियान में आज पेसिफिक युनिवर्सिटी में विभिन्न षिक्षण संस्थाओं के लगभग 250 प्रधानाचार्यो को सड़क सुरक्षा से संबंधित कुल 33 प्रेरक स्लोगन वितरित किये गये।

अतिरिक्त प्रादेशिक परिवहन अधिकारी प्रकाश सिंह राठौड़ ने बताया कि पेसिफिक युनिवर्सिटी में आयोजित वाक्पीठ में सड़क सुरक्षा के लिये आम जन एवं विषेष कर स्कूल.कॉलेजों के बच्चों को जागरूक करने एवं सुरक्षित वाहन संचालित करने की महत्ता बताने वाले ये स्लोगन शाला प्रधानों को दिये गये हैं। शाला प्रधान इन स्लोगन के माध्यम से बच्चों को शिक्षित एवं जागरूक करेंगे।