हरियाणा में बनी मोटर जाएगी विदेश ! 50 करोड़ का होगा इन्वेस्टमेंट, जाने पूरा प्लान ?
Udaipur Times , Haryana news : हरियाणा वासियों के लिए अच्छी खबर सामने आई है। बेंगलुरु स्थित एक्सील समर्थित दीप-टेक एवं इलेक्ट्रिक मोटर प्रौद्योगिकी कंपनी 'विमैग लैब्स' ने जिला झज्जर में स्थित मॉडल इकोनामिक टाउनशिप (मेट सिटी) में अपने पहले विनिर्माण संयंत्र का शुभारंभ कर दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार, कंपनी ने अपने इस आधुनिक संयंत्र से मोटर व नियंत्रण प्रणालियों के पहले बैच का सफल उत्पादन कर उसका निर्यात भी पूरा कर लिया है। कंपनी की योजना भारत में अपने विनिर्माण विस्तार के तहत चरणबद्ध तरीके से लगभग 50 करोड़ रुपये का निवेश करने की हैं।
जानकारी के मुताबिक, यह नया संयंत्र कंपनी की स्वदेशी व स्वामित्व वाली 'चुंबक-रहित' मोटर तकनीक सहित विभिन्न प्रकार की मोटर और कंट्रोल प्रणालियों का निर्माण कर रहा है। वर्तमान में झज्जर स्थित यह संयंत्र 10,000 वर्ग फुट क्षेत्र में फैला हुआ है, जिसे आवश्यकतानुसार 20,000 वर्ग फुट तक विस्तारित करने की क्षमता है।
जैसा की प्रारंभिक चरण में कंपनी का ध्यान इलेक्ट्रिक मोबिलिटी और अन्य विद्युतीकृत अनुप्रयोगों के लिए मध्यम-शक्ति मोटर व नियंत्रण प्रणालियों के उत्पादन और प्रक्रिया सत्यापन पर केंद्रित है।