राजस्थान विद्यापीठ एवं अमरीका की जार्जिया स्टेट यूनिवर्सिटी के मध्य एम.ओ.यू.
जनार्दनराय नागर राजस्थान विद्यापीठ विश्वविद्यालय उदयपुर तथा जार्जिया साउथ वेस्टर्न स्टेट यूनिवर्सिटी अमरिका ( यू.एस.ए. ) के मध्य एक्सचेंज कार्यक्रम के अन्तर्गत आज पांच वर्ष के लिए एम.ओ.यू. पर आपसी सहमति पर हस्ताक्षर हुए।

जार्जिया यूनिवर्सिटी अमरीका के अध्यक्ष डॉ. केन्डल ए. ब्लन्चर्ड तथा विद्यापीठ के चांसलर प्रो. बी.एस. गर्ग ने एम.ओ.यू. पर हस्ताक्षर किए और जार्जिया यूनिवर्सिटी के प्रतिनिधि प्रो. अरविन्द सी. शाह व प्रो. गर्ग के मध्य अनुबंध पत्र का आदान प्रदान हुआ।
एम.ओ.यू. के अनुसार दोनों विश्वविद्यालय के स्नातक स्तर तक के छात्रों एवं फेकल्टी के आदान प्रदान, संयुक्त रूप से शोध प्रकाशन, सेमीनारों में परस्पर भागीदारी तथा रिसर्च सामग्री तथा सूचनाओं में सहयेाग, विशिष्ट लघु अवधि के कार्यक्रमों आदि पर पारस्परिक सहयेाग का निश्चय किया गया।
इस अवसर पर वाइस चांसलर प्रो. एस.एस. सारंगदेवोत, रजिस्ट्रार डॉ. प्रकाश शर्मा, निदेशक डॉ. ललित पाण्डेय, चांसलर सचिव डॉ. लक्ष्मीनारायण नन्दवाना तथा निजी सचिव कृष्णकांत नाहर आदि उपस्थित थे।