थर्मेक्स इंडिया लिमिटेड एवं गिट्स के मध्य एमओयू
आज मंगलवार 21 नवंबर को भारत की सबसे बड़ी बायलर विनिर्माण ब्रांड थर्मेक्स इंडिया लिमिटेड ने उत्तरी भारत के लिए गीतांजली इंस्टीट्यूट आॅफ टेक्निकल स्टडीज, डबोक, उदयपुर के साथ एमओयू साइन किया। ऊर्जा और पर्यावरण क्षेत्रों में इंजीनियरिंग समाधान की श्रृंखला थर्मेक्स इंडिया लिमिटेड के साथ एमओयू गिट्स के मैकेनिकल एवं इलेक्ट्रीकल ब्रांच के विद्यार्थियों के लिए फायदेमंद होगा जहां वे प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे, इंटर्नशिप एवं उद्योग एकेडमिक सत्रों में हिस्सा लेंगे और विभिन्
आज मंगलवार 21 नवंबर को भारत की सबसे बड़ी बायलर विनिर्माण ब्रांड थर्मेक्स इंडिया लिमिटेड ने उत्तरी भारत के लिए गीतांजली इंस्टीट्यूट आॅफ टेक्निकल स्टडीज, डबोक, उदयपुर के साथ एमओयू साइन किया। ऊर्जा और पर्यावरण क्षेत्रों में इंजीनियरिंग समाधान की श्रृंखला थर्मेक्स इंडिया लिमिटेड के साथ एमओयू गिट्स के मैकेनिकल एवं इलेक्ट्रीकल ब्रांच के विद्यार्थियों के लिए फायदेमंद होगा जहां वे प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे, इंटर्नशिप एवं उद्योग एकेडमिक सत्रों में हिस्सा लेंगे और विभिन्न पदों पर चयनित होंगे। थर्मेक्स इंडिया लिमिटेड ने उत्तर भारत में सर्वप्रथम गिट्स के साथ एमओयू पर हस्ताक्षर किए है। गिट्स के विद्यार्थियों की उपलब्धियां एवं आकांक्षांए, इंफ्रास्ट्रकचर एवं अनुभवी फैकल्टी के मापदंडों के तहत गिट्स को एमओयू के लिए चुना। गिट्स के डायरेक्टर डाॅ विकास मिश्र ने बताया कि थर्मेक्स इंडिया लिमिटेड बायलर मैनुफेक्चरिंग, पावरप्रोजेक्ट एवं वेस्ट सोल्यूशन के क्षेत्र में सालाना टर्न ओवर लगभग 4707 करोड़ की कम्पनी है। शरदगंगाल, कार्यकारी उपाध्यक्ष, थर्मेक्स इंडिया लिमिटेड ने बताया कि गिट्स के साथ यह दूसरा एमओयू है। इससे पूर्व महाराष्ट्र के एक काॅलेज के साथ साइन किया गया था। उन्होंने यह भी कहा कि मैकेनिकल एवं इलेक्ट्रीकल ब्रांच के अंतिम वर्ष के विद्यार्थयों को 3 महीने का प्रशिक्षण दिया जाएगा। जिसमें नौकरी के दौरान कम्पनी की साइट पर भी प्रशिक्षित किया जाएगा। इसी के तहत पहला सत्र 11 दिसंबर से शुरू होगा जिसमें चयनित 50 विद्यार्थियों को प्रशिक्षित किया जाएगा और इंटरव्यू द्वारा इसी कम्पनी के विभिन्न पदों पर चयन किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि यह कम्पनी पावरप्लांट बनाती है जिसके लिए इंजीनियर एवं टेक्नीशियन की जरुरत होती है। यह प्रशिक्षण चयनित विद्यार्थयों को निशुल्क उपलब्ध कराया जाएगा। साथ ही यह एक दीर्घकालिक एसोसिएशन है जो साल दर साल तक जारी रहेगा।
थर्मेक्स लिमिटेड के कार्यकारी उपाध्यक्ष शरदगंगाल, एस बी यू हेड-पावर कीर्तिराज जिल्कर, ग्रुप हेड एच आर डाॅ निधि धानजू, आॅपरेशन हेड प्रशांत नागराज, प्रोजेक्ट मेनेजर दीपक बेरा, एच आर एसोसिएट पलक बाहेती ने प्रेजेंटेशन के माध्यम से कम्पनी के बारे में विद्यार्थियों को अवगत कराया। साथ ही गीतांजली के चेयरमेन जे पी अग्रवाल एवं वाइस चेयरमेन कपिल अग्रवाल के साथ एमओयू पर हस्ताक्षर किए। इस मौके पर गिट्स के वित्तीय नियंत्रक बी एल जांगिड़, डीन एम बी ए डाॅ पी के जैन, डायरेक्टर डाॅ विकास मिश्र, ट्रेनिंग एवं प्लेसमेंट हेड अरविंद सिंह पेमावत ने थर्मेक्स इंडिया लिमिटेड का आभार व्यक्त किया।
