कृषि क्षेत्र में कौशल विकास को मिलेगा नया आयाम, CCS NIAM और MSDE के बीच हुआ MoU

 | 
कृषि क्षेत्र में कौशल विकास को मिलेगा नया आयाम, CCS NIAM और MSDE के बीच हुआ MoU

जयपुर : कृषि क्षेत्र में कौशल विकास, उद्यमिता एवं रोजगार के नए अवसरों को बढ़ावा देने की दिशा में CCS राष्ट्रीय कृषि विपणन संस्थान (CCS NIAM), जयपुर और कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय (MSDE), भारत सरकार के बीच महत्वपूर्ण पहल की गई। इस अवसर पर माननीय कौशल विकास एवं उद्यमिता राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं शिक्षा राज्य मंत्री श्री जयंत चौधरी वर्चुअल माध्यम से कार्यक्रम से जुड़े। उनकी ओर से मंत्रालय के निदेशक श्री अमित मीणा, IAS ने कार्यक्रम में प्रतिनिधित्व करते हुए आवश्यक औपचारिकताओं को पूरा किया।

CCS NIAM, जयपुर में आयोजित कार्यक्रम में संस्थान के महानिदेशक श्री अनूप खिंची, IAS सहित कृषि एवं कौशल विकास क्षेत्र से जुड़े वरिष्ठ अधिकारी एवं अन्य गणमान्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन एवं स्वागत समारोह के साथ हुई। इस दौरान CCS NIAM के महानिदेशक श्री अनूप खिंची IAS ने संस्थान की उपलब्धियों एवं अब तक की यात्रा पर संक्षिप्त प्रस्तुति दी। राजस्थान सरकार की प्रमुख सचिव (कृषि एवं उद्यानिकी) श्रीमती मंजू राजपाल, IAS तथा MSDE की संयुक्त सचिव श्रीमती हेना उस्मान, IPoS ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया।

कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण CCS NIAM और MSDE के बीच समझौता ज्ञापन (MoU) का आदान-प्रदान रहा। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार CCS NIAM की ओर से महानिदेशक श्री अनूप खिंची, IAS तथा MSDE की ओर से निदेशक श्री अमित मीणा, IAS ने MoU का आदान-प्रदान किया।

इस अवसर पर PGDM-IEV  संकाय के लेखकों डॉ. शुचि माथुर, डॉ. सोहन गणेचिया और यतेंद्र वर्मा द्वारा लिखित  पुस्तक “उद्यमिता नेतृत्व” - विचार से प्रभाव तक का विमोचन भी किया गया जिसकी माननीय मुख्यमंत्री राजस्थान ने भी प्रशंसा हेतु प्रशंसा पत्र लेखकों को दिया है

कार्यक्रम में कृषि एवं कौशल विकास के क्षेत्र में भविष्य की संभावनाओं, युवाओं को रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण उपलब्ध कराने तथा कृषि क्षेत्र में उद्यमिता को बढ़ावा देने पर विशेष जोर दिया गया। CCS NIAM और MSDE के बीच हुआ यह सहयोग कृषि क्षेत्र में कौशल विकास की नई संभावनाओं को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

कार्यक्रम के अंत में विभिन्न गणमान्य अतिथियों को स्मृति चिह्न एवं स्टार्टअप उत्पादों की टोकरी भेंट की गई तथा धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया गया।
 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News