हरियाणा में 66 हजार के निवेश को लेकर MOU साइन ! ये सभी कंपनियां प्रदेश में लगाएगी प्रोजेक्ट ?

 | 
हरियाणा में 66 हजार के निवेश को लेकर MOU साइन ! ये सभी कंपनियां प्रदेश में लगाएगी प्रोजेक्ट ?

Udaipur Times, Haryana News : हरियाणा वासियों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। ‘हैपनिंग हरियाणा 2.0’ के अंतरराष्ट्रीय आऊटरीच कैंपेन के दूसरे दिन हरियाणा में निवेश के लिए मुंबई में विभिन्न कंपनियों ने 66,000 करोड़ रुपए से ज्यादा के एमओयू पर हस्ताक्षर किए।

सीएम नायब सिंह सैनी ने सोमवार को विभिन्न देशों के महावाणिज्य दूत, उद्योग जगत की हस्तियों, निवेशकों व मुंबई के वित्तीय एवं कॉरपोरेट जगत के प्रतिनिधियों से मुलाकात की। उन्होंने औद्योगिक पॉलिसी के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार फाइल मूवमेंट पर नहीं, बल्कि प्रोजेक्ट मूवमेंट पर विश्वास करती है।

गोदरेज से सर्वाधिक निवेश का MOU

गोदरेज ग्रुप - 20,000
वैरी एनर्जी लिमिटेड - 10,000
अवाडा ग्रुप - 10,000
बर्कलेज - 8,200
नारेडको - 6,600
बॉक्स एलएनजी - 6,000
प्रोलोगिस - 1,500
एलएंडटी - 1,000
अल्ट्राटेक - 650
स्पेक्ट्रा टेक्नोलॉजी - 600
ओपी मोबिलिटी - 500
प्रूडेंशियल - 458
मालपानी ग्रुप - 400
लाइफ वर्क्स सॉल्यूशंस - 353
कॉंग्सबर्ग ऑटोमोटिव - 160
प्रकार स्कॉलर - 150
सिवेंट - 100

(एमओयू की राशि करोड़ रुपए में)

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News