हिन्दुस्तान जिंक द्वारा आरोहण सुरक्षा परिवर्तन कार्यक्रम


हिन्दुस्तान जिंक द्वारा आरोहण सुरक्षा परिवर्तन कार्यक्रम

हिन्दुस्तान जिंक ने सुरक्षा प्रबंधन में परिवर्तन करने के लिए विश्वस्तरीय अग्रणी कंपनी ड्यूपोंट के साथ एक अनुबंध किया; जिसके तहत आज राजपुरा दरीबा कॉम्पलेक्स के मुक्ताकांक्षी मंच पर समारोह में सैंकड़ो कर्मचारियो व अधिकारियों की उपस्थिति में इस समझौते के तहत सुरक्षा आरोहण कार्यक्रम का विधिवत आगाज हुआ।

 
हिन्दुस्तान जिंक द्वारा आरोहण सुरक्षा परिवर्तन कार्यक्रम

हिन्दुस्तान जिंक ने सुरक्षा प्रबंधन में परिवर्तन करने के लिए विश्वस्तरीय अग्रणी कंपनी ड्यूपोंट के साथ एक अनुबंध किया; जिसके तहत आज राजपुरा दरीबा कॉम्पलेक्स के मुक्ताकांक्षी मंच पर समारोह में सैंकड़ो कर्मचारियो व अधिकारियों की उपस्थिति में इस समझौते के तहत सुरक्षा आरोहण कार्यक्रम का विधिवत आगाज हुआ।

कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि द्वारा दीप प्रज्जवलन के साथ, सुरक्षा शुभंकर (मस्कट) के अनवारण के साथ गुब्बारों उड़ा कर शुरुआत हुई। इसके बाद सभी अतिथियों का फूलों के गुलदस्ते द्वारा स्वागत किया गया। लोकेशन हेड अविनाष चन्द राय ने सभी अतिथियों एवं कर्मचारियों का स्वागत करते हुए इस कार्यक्रम के बारे में जानकारी दी।

इस अवसर पर राजसमंद के जिला कलक्टर डॉ. प्रितम बी. यशवंत ने समारोह के मुख्य अतिथि पद से सम्बोधित करते हुए कहा कि हिन्दुस्तान जिंक एवं ड्यू पोंट के साथ मिल कर बड़े पैमाने पर कंपनी सभी इकाईयों में सुरक्षा की नवीन तकनीकी प्रणाली अपनाई जा रही हैं जिसकी सराहना करते हुए कहा कि सुरक्षा में एक चूक निन्याणवे बार की सावधानियों पर पानी फेर देती हैं, वह एक चूक एक पूरे परिवार के लिए कष्टदायी साबित हो सकती है। अतः साथियों हमेशा सुरक्षित रुप से कार्य का निष्पादन करें।

हिन्दुस्तान जिंक ने ड्यूपोंट के साथ मिल कर विश्वस्तरीय सेफ्टी के प्रोटोकाल को स्थापित करने का अनूठा प्रयास किया हैं, जो भविष्य में हिन्दुस्तान जिंक सुरक्षा के क्षैत्र में एक मिसाल कायम करेगा।

हिन्दुस्तान जिंक द्वारा आरोहण सुरक्षा परिवर्तन कार्यक्रम

इस कार्यक्रम में कलक्टर ने बतौर जिला निर्वाचन अधिकारी उपस्थित विषाल जन समुदाय से आहवान किया कि वे  भारत के संविधान के द्वारा प्रदत्त अपने संवैधानिक हक का उपयोग करते हुए, स्व विवके से, बिना प्रलोभन के निर्भिक हो कर 1 दिसम्बर को मतदान आवश्क रुप से करके लोकतंत्र को मजबूत करें।

कंपनी के मुख्य प्रचालन अधिकारी सुनील दुग्गल ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि कंपनी के चेयरमेन का कमीटमेंट हैं कि वैचारिक क्रांति से सुरक्षित कार्य करने की प्रणाली सशक्त होगीं। आज का दिन हमारें लिए भाग्यशाली दिन हैं, कंपनी के इतिहास में एक माईल स्टोन होगा। दुर्घटना रहित कार्य निष्पादन के लक्ष्य को प्राप्त करना एक चुनौती पूर्ण कार्य हैं, जिसके लिए विश्वस्तरीय ड्यूपोंट कंपनी से एक दीर्घकालीन समझौता किया गया। इसके साथ मिल कर वैचारिक परिवर्तन करते हुए नये आयाम स्थापित करेगें जिससे सुरक्षा प्रत्येक कर्मचारी के जीवन में आत्मसात होगी। जिसके तहत सभी कर्मचारियों की भागीदारी सुनिश्चित करते हुए सेफ वर्क कल्चर का शतप्रतिशत लागू किया जायेगा।

हिन्दुस्तान जिंक द्वारा आरोहण सुरक्षा परिवर्तन कार्यक्रम

कार्यक्रम के दौरान केप्टीव पॉवर प्लान्ट की प्रिषिषन इंजीनियरिंग के कर्मचारियों ने मनोज अग्रवाल के नेतृत्व में सुरक्षा पर एक लघु नाटिका प्रस्तुत की जिसका शीर्षक था ‘न घर में चैन, न कारखाने में चैन’ जिसको अतिथियों एवं सभी श्रोताओं ने काफी सराहा।

इसके अलावा एक सुरक्षा प्रश्नोत्तरी का भी आयोजन किया गया जिसके सही उत्तर देने वालों को भी पुरस्कार प्रदान किये गए। दरीबा स्मेल्टर कॉम्पलेक्स के सुरक्षा विभाग द्वारा एक सुरक्षा प्रदर्षनी भी लगाई गई जिसका जिला कलक्टर ने अवलोकन किया।

हिन्दुस्तान जिंक द्वारा आरोहण सुरक्षा परिवर्तन कार्यक्रम

ड्यू पोंट के दक्षिणी एशिया के बिजनेस डायरेक्टर अनुपम जयसवाल ने कहा कि हमारी कंपनी 200 वर्ष से कार्य रही हैं और वर्तमान में 76 देशों में कार्यरत हैं जहा पर लोगों के व्यवहार में परिवर्तन कर सुरक्षा को अपने दैनिक जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित कर रही हैं और जिसमें आषातीत सफलता प्राप्त हुई है। हिन्दुस्तान जिंक प्रबंधन धन्यवाद का पात्र हैं। कंपनी का विजन दुनिया की सबसे बड़ी कंपनी बनने के साथ-साथ एक ऐसी कंपनी भी बने जिसकी हर कोई प्रशंसा करें, या इसके अच्छे वर्क कल्चर को अपनाये। सुरक्षा परिवर्तन सभी कर्मचारियो की सक्रिय भागीदारी से ही संभव है।

दरीबा खान मजदूर संघ के वरिष्ठ सचिव के.एस. शक्तावत ने डिंगल ने दोहे का उद्धरण करते हुए सभी से आग्रह किया की राजपुरा दरीबा काम्पलेक्स एक संगम हैं जहां दरीबा खान, सिन्देसर खुर्द खान व दरीबा स्मेल्टिंग कॉम्पलेक्स संचालित हुए है। कंपनी ने सुरक्षा के नयी अवधारणा को अपनाते हुए ड्यू पोंट जैसी कंपनी के साथ कार्य प्रारंभ किया जो सबके लिए एक शुभ संकेत हैं । संघ हमेंषा कंपनी ने नये कार्यो के लिए सहयोग देता रहा हैं ।

दरीबा खान मजदूर संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अभयसिंह राठौड़ ने कर्मचारियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि आज सभी कर्मचारियों को इनवोल्व करते हुए सुरक्षा के इस बड़े कार्य की शुरुआत की हैं जो कर्मचारियों के साथ-साथ आस-पास के समाज के लिए भी कंपनी की प्रतिबद्धता दर्शाती है। संघ हमेशा सुरक्षा व कंपनी विकास के कार्यो में हमेशा सहयोग देता रहा हैं और भविष्य में भी देता रहेगा।

पी.के. जैन इकाई प्रधान, दरीबा खान ने सभी अतिथियों एवं कर्मचारियों का कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आभार एवं धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम का संचालन एकलिंगसिंह कानावत ने किया।

कार्यक्रम मे उपस्थित विशिष्टगण पी.के. जैन, आर.पी. दशोरा,  मनोज सोनी, राकेश अग्रवाल, आर.एस. आहूजा, दीपक सपोरी, देवब्रत मिश्रा, अरुण श्रीमाली, अरविंद सिंह बेदी, जे.पी. गुप्ता, वी.आर. शर्मा, एच.पी.कालावत, मुकेश मेहता, नरेन्द्र पुरोहित, दरीबा खान मजदूर संघ के रमेश दाधीच, नन्दलाल कोठारी, चैथमल पुजारी, मेहन्दूरिया सरपंच मदनसिंह तंवर, एकलिंग सिंह कानावत के साथ कई वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

प्रेस नोट

To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on   GoogleNews |  Telegram |  Signal

Tags