उदयपुर में बोहरा समुदाय का यौम-ए-आशूरा पर निकला मातमी जुलूस

इमाम हुसैन और 72 शहीदों को दी श्रद्धांजलि

 | 
Ashura Julus Udaipur

 

उदयपुर 24 जून 2026 । दाउदी बोहरा समुदाय ने आज इस्लाम के पैगम्बर हज़रत मुहम्मद साहब (स.अ.व.) के नवासे, हज़रत अली (अ.स.) और सैय्यदा फातिमा (अ.स.) के बेटे इमाम हुसैन (अ. स.) और उनके 72 साथियो की शहादत की याद में यौम ए आशूरा मनाया। इमाम हुसैन की शहादत की याद में हर वर्ष निकलने वाला अज़ादारी मातमी जुलुस दोपहर 2 बजे बोहरवाड़ी स्थित मोहियदपुरा मस्जिद से वजीहपुरा मस्जिद तक निकाला गया।

Ashura julus

दाऊदी बोहरा जमात के प्रवक्ता  मंसूर अली ओड़ावाला ने बताया की जुलुस में अब्बास अलमबरदार के अलम निकाले गए। जुलुस में नौहख्वान मातमी नौहा पढ़ते हुए चल रहे थे। जुलुस में  समाज की महिलाऐं ग़म का इज़हार करते हुए आँखों को नम किये खड़ी हुई थी। वहीँ युवाओं के साथ साथ छोटे छोटे मासूम बच्चे भी या हुसैन और 72 शोहदाओ के नाम पर मातम कर रह रहे थे।

Ashura Julus

जुलुस के फ़ौरन बाद वजीहपुरा मस्जिद में इमाम हुसैन और उनके 72 साथियो की शहादत का मकतल वजीहपुरा मस्जिद में जनाब अली असगर खिलौना  वाला ने पढ़ी।

Ashura

इससे पूर्व 23 जून और 24 जून की दरमियानी रात को मस्जिद वजीहपुरा में इमाम हुसैन (अ.स.) की मजलिस मुनक्किद की गई जिसमें मुदस्सर अली ज़री वाला ने तकरीर पेश की। ज़ाकिराने हुसैन ने मातमी नोहे पेश कर कर्बला के हादसे को बयान किया।

Ashura Julus

देर रात को समाप्त हुई शाम ए गरीबां की मजलिस

आशूरा का दिन पूरा होने के बाद शाम-ए- गरीबां की मजलिस का आयोजन वजीहपुरा मस्जिद में किया गया, जिसमे मस्जिद में बत्ती गुल कर अँधेरे में 1400 साल पहले कर्बला में हुई इमाम हुसैन (अ.स.) के परिवार की औरतों और बच्चों पर हुए ज़ुल्म का बयान जनाब मुद्दस्सर अली ज़री वाला द्वारा शाम ए गरीबां का मंज़र पेश किया। जनाब असरार अली जावरिया वाला ने कर्बला के मंज़र पर नोहा व सलाम ए आखिर पढ़ा। इसी के साथ बोहरा समुदाय के मोहर्रम के 10 दिनों तक चले प्रोग्राम का समापन हुआ।

Ashura Julus

Ashura Julus

Ashura Julus

Ashura Julus

 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News