MPUAT के कर्मचारी संघ ने की पेन डाउन हड़ताल


MPUAT के कर्मचारी संघ ने की पेन डाउन हड़ताल

MPUAT (महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय), उदयपुर के शैक्षणेत्तर एवं सहायक कर्मचारी संघ द्वारा विश्वविद्यालय प्रशासनिक कार्यालय पर शैक्षणेत्तर कर्मचारी संघ के अध्यक्ष व महासंघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष करण सिंह शक्तावत व सहायक कर्मचारी संघ के अध्यक्ष फतेह सिंह राठौड़ के नेतृत्व में नारे-बाजी कर प्रदर्शन किया गया ।

 

MPUAT के कर्मचारी संघ ने की पेन डाउन हड़ताल

MPUAT (महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय), उदयपुर के शैक्षणेत्तर एवं सहायक कर्मचारी संघ द्वारा विश्वविद्यालय प्रशासनिक कार्यालय पर शैक्षणेत्तर कर्मचारी संघ के अध्यक्ष व महासंघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष करण सिंह शक्तावत व सहायक कर्मचारी संघ के अध्यक्ष फतेह सिंह राठौड़ के नेतृत्व में नारे-बाजी कर प्रदर्शन किया गया ।

ज्ञात रहे कि अखिल विश्वविद्यालय कर्मचारी महासंघ राजस्थान के पदाधिकारियों एवं राज्य के विश्वविद्यालयों के अध्यक्ष/महामन्त्रियों के साथ महासंघ द्वारा प्रस्तुत 10 सूत्रीय माॅंग पर राज्य सरकार द्वारा गठित समिति के अध्यक्ष प्रो कैलाश सोडाणी, कुलपति, गोविन्द गुरू जनजातीय विश्वविद्यालय, बाॅंसवाड़ा, उच्च शिक्षा विभाग के विशेषाधिकारी डॉ मुकेश शर्मा एवं राजस्थान विश्वविद्यालय के वित्त सलाहकार उम्मेद सिंह के साथ राजस्थान विश्वविद्यालय, जयपुर के अतिथि गृह में 24 अगस्त को माॅंग पत्र पर विस्तृत चर्चा कर, संघ की माॅगों पर गठित समिति द्वारा आश्वस्त कर राज्य सरकार द्वारा सकारात्मक निर्णय कराने का आश्वासन दिया और संघ के पदाधिकारियों से आन्दोलन स्थगित करने हेतु कहा गया, जिस पर महासंघ ने पदाधिकारियों से चर्चा कर सरकार को 05 सितम्बर 2018 तक का समय देते हुये 27 अगस्त 2018 का प्रस्तावित अनिश्चितकालीन आन्दोलन स्थगित करने का महासंघ द्वारा निर्णय लिया गया था इसी क्रम में अखिल विश्वविद्यालय कर्मचारी महासंघ, राजस्थान के पत्र दिनाॅंक 30.08.2018 के सन्दर्भ में विस्तृत चर्चा कर महासंघ द्वारा लिये गये निर्णय का पूर्ण समर्थन करने के तहत आज दिनाॅंक 12.09.2018 को विश्वविद्यालय एवं समस्त इकाईयों में पेन डाउन/टूल डाउन करते हुऐ प्रदर्शन किया गया ।

Click here to Download the UT App

संघ के अध्यक्ष करण सिंह ने बताया कि राज्य के विश्वविद्यालयों के कर्मचारियों की 10 सूत्रीय माॅंगों का त्वरित समाधान नहीं किया गया तो राज्य के समस्त विश्वविद्यालयों को अनिश्चितकालीन बन्द किये जाने का निर्णय लिया जा सकता है । प्रदर्शन में विश्वविद्यालय प्रशासनिक कार्यालय के प्रधान राज कुमार कोठारी व सचिव राजेन्द्र सिंह राजपुरोहित, राजस्थान कृषि महाविद्यालय के प्रधान रजनी कान्त शर्मा, सहायक कर्मचारी संघ के महामन्त्री सोहन सिंह, आरसीए प्रधान मोहन लाल प्रजापत, लाल मोहम्मद, शैकसं के केन्द्रीय कार्यकारिणी सदस्य गोवर्धन सिंह राजपुरोहित आदि विश्वविद्यालय कर्मचारी एवं पदाधिकारी उपस्थित थे । इसी क्रम में कृषि महाविद्यालय, बारानी शुष्क कृषि अनुसन्धान केन्द्र व कृषि विज्ञान केन्द्र, भीलवाड़ा के शाखा शैक्षणेत्तर कर्मचारी संघ के प्रधान राधेश्याम खटीक व सचिव अजीत सिंह व केन्द्रीय कार्यकारिणी सदस्य मानसिंह भाटी तथा कृषि अनुसन्धान केन्द्र व कृषि विज्ञान केन्द्र, बाॅंसवाड़ा के प्रधान दिनेश रावल के नेतृत्व में कर्मचारियों ने पेन डाउन/टूल डाउन करते हुऐ प्रदर्शन किया गया ।

To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on   GoogleNews |  Telegram |  Signal