मांगो को लेकर बंद रहा एम.पी.यु.ए.टी विश्वविद्यालय

मांगो को लेकर बंद रहा एम.पी.यु.ए.टी विश्वविद्यालय

महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में आने वाले छह संस्थाओं ने आज कुछ मांगो को लेकर आज सभी महाविद्यालयों को बंद रखा गया। आज एम.पी.यु.ए.टी के केन्द्रीय छात्रसंघ अध्यक्ष ऋषि उपाध्याय, महासचिव राघव शर्मा सहित सभी महाविद्यालयों के अध्यक्ष और महासचिव ने छात्र-छात्राओं सम्बन्धी जितनी भी समस्याएं थी उनको लेकर उन्होंने विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार के पास अपनी मांगे रखी।

मांगे कुछ इस प्रकार थीं –
  1. ए.टी.सी.टी.इ नियमानुसार एम.बी.ए इंजीनियरिंग, सी.टी.ए.इ की पहले साल में कुल 2 लाख फीस थी जोकि ए.टी.सी.टी.इ द्वारा घटकर एक लाख कर दी गई है वही घटी फीस विद्यार्थियों को वापस दी जाये।
  2. गर्ल्स हॉस्टल में कुछ महीनों पहले छात्रा के साथ हुए मानसिक प्रताड़ना को लेकर विश्वविद्यालय ने कोई कार्रवाई नहीं की उसका जल्द से जल्द हल निकाला जाए।
  3. विश्वविद्यालय के प्रत्येक छात्र का लाइफ इन्शुरन्स करवाया जाये।
  4. विश्वविद्यालय के प्रत्येक छात्र का पहचान पत्र बनवाया जाये।
  5. सुखाडिया विश्वविद्यालय की भांति ही एम.पी.यु.ए.टी ऑडिटोरियम बनवाया जाये।
  6. विश्वविद्यालय को वाई-फाई जोन बनाया जाये।
  7. विश्वविद्यालय में प्लेसमेंट के लिए अलग से फण्ड दिया जाये।
  8. विश्वविद्यालय में कैंटीन की सुविधा बनाई जाये।

उपयुक्त मांगों को पूरा करने हेतु विश्वविद्यालय छात्रसंघ पदाधिकारी एवं महाविद्यालय छात्रसंघ पदाधिकारी ने विश्वविद्यालय में यह सभी मांगे रखते हुए एक हफ्ते का वक्त दिया गया और साथ ही यह कहा की अगर उनकी मांगों पर गौर नहीं किया गया तब हम विश्वविद्यालय में अनिश्चित हड़ताल करेंगे।

विश्वविद्यालय ने सबकी मांगो पर गौर करते हुए सभी को सांत्वना दि है कि बहुत जल्दी इनका हल निकला जायेगा।

To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on   GoogleNews |  Telegram |  Signal

Tags