एमपीयूएटी युवा महोत्सव उदय-2015 का आगाज

महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के छात्र कल्याण अधिकारी कार्यालय एवं केन्द्रीय छात्र कल्याण संघ के तत्वावधान में एमपीयूएटी युवा महोत्सव उदय-2015 का आगाज सीटीएई के सिविल विभाग में फाइन आर्टस प्रतियोगिता के साथ हुआ।

 | 

छात्र कल्याण अधिकारी डॉ0 वाई.सी. भट्ट ने प्रतियोगिता का उद्घाटन किया जिसमें फाइन आर्ट की तीन प्रमुख विधाओं रंगोली, कार्टुनिंग और पोस्टर मेकिंग की प्रतियोगिताएॅ प्रारम्भ हुई। विश्वविद्यालय के संघटक महाविद्यालयों के छात्रों ने इसमें भाग लेकर अपने हुनर का प्रदर्शन किया।

पूर्व में डॉ0 भट्ट ने छात्रों को प्रतियोगिता में पूर्ण उत्साह से तीन दिन तक होने वाली इस एमपीयूएटी युवा महोत्सव उदय-2015 में भाग लेने और महोत्सव को सफलतापूर्वक सम्पन्न कराने में छात्रों के सहयोग का आव्हान किया।

लिटरेरी की वादविवाद एवं आशुभाषण प्रतियोगिता कल राजस्थान कृषि महाविद्यालय के सभागार में प्रातः 9.00 बजे प्रारम्भ होगी एवं दिनांक 23.04.2015 को मोहनलाल सुखाडि़या विश्वविद्यालय के सभागार में थियेटर, नृत्य, गायन एवं फैश् ान शो प्रतियोगिता के बाद पुरस्कार वितरण समारोह होगा।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News