मिस्टर एण्ड मिस मेवाड़ प्रतियोगिता का अंतिम ऑडिशन 7 को
रोटरी क्लब पन्ना एवं क्रिएशन के संयुक्त तत्वावधान में मेवाड़ क्षेत्र में लिंगानुपात बराबर करने के उद्देश्य से ग्रामीण युवतियों के फैशन शो के साथ युवक-युवतियों के लिए आगामी 21 मई को मिस्टर एण्ड मिस मेवाड़ प्रतियोगिता-2017 का आयोजन किया जा रहा है। जिसके लिए द्वितीय चर
रोटरी क्लब पन्ना एवं क्रिएशन के संयुक्त तत्वावधान में मेवाड़ क्षेत्र में लिंगानुपात बराबर करने के उद्देश्य से ग्रामीण युवतियों के फैशन शो के साथ युवक-युवतियों के लिए आगामी 21 मई को मिस्टर एण्ड मिस मेवाड़ प्रतियोगिता-2017 का आयोजन किया जा रहा है। जिसके लिए द्वितीय चरण का ऑडिशन 7 मई को सौ फीट रोड़ स्थित अशोका पैलेस में दोपहर 2 से सांय 5 बजे तक होंगे ।
क्लब अध्यक्ष भानुप्रताप सिंह ने बताया कि क्लब शहर की प्रतिभाओं को आगे लाने के आयोजित किये जा रहा यह कार्यक्रम आगामी 21 मई को सौ फीट रोड़ स्थित ओकेजऩ गार्डन में आयोजित होगा। जिसमें मिस्टर एण्ड मिस मेवाड़ प्रतियोगिता 2017 में ग्रामीण महिलाएं भी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेगी। प्रतिभागी सरदारपुरा स्थित कमल डिजी स्टुडियों व क्रिएशन भूपालपुरा से फार्म ले सकते है। अधिक जानकारी के लिये 9587771777 पर बात कर सकते है।
कार्यक्रम समन्वयक तारिका भानपुताप सिंह ने बताया कि इस आयोजन में पूरे मेवाड़ क्षेत्र के 16 वर्ष से लेकर 30 वर्ष तक के युवक-युवतियां भाग ले सकेंगें। प्रतियोगिता तीन चरणों क्वार्टरफाईनल, सेमी फाईनल एवं फाईनल के रूप में आयोजित होगी। प्रतियोगिता विजेता को सीधे टीवी या फिल्मों में प्रवेश मिल सकेगा।