केशुलाल जी म. की दीक्षा जयंती पर 101 फलदार वृक्षारोपण
तप सम्राट पूज्य केशुलाल जी म.सा. की 87 वी दीक्षा जयंती पर केशवधाम सेवा संस्थान द्वारा राजकीय उच्च प्राथमिक संस्कृत विद्यालय रामपुरा एवं केदारेश्वर महादेव छोटी ऊंदरी पर 101 फलदार एवं छायादार पेड़ रोपित किये गए।

उदयपुर। तप सम्राट पूज्य केशुलाल जी म.सा. की 87 वी दीक्षा जयंती पर केशवधाम सेवा संस्थान द्वारा राजकीय उच्च प्राथमिक संस्कृत विद्यालय रामपुरा एवं केदारेश्वर महादेव छोटी ऊंदरी पर 101 फलदार एवं छायादार पेड़ रोपित किये गए। संस्थान अध्यक्ष महेश बम्ब ने बताया की सभी पेड़ दस फ़ीट की ऊंचाई तक के लिए गए। यह पेड़ जीवित एवं सुरक्षित रहे इसके लिए ट्री गार्ड भी लगाए गए। बाद में पेड़ो की केयर भी की जाएगी।
इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि अम्बामाता थानाधिकारी चेनाराम पाचार ने स्कूल के बच्चो को पर्यावरण के लिए पेड़ पौधो की आवश्यकता के बारे में बताया और कहा की वृक्ष मानव को प्रकृति से मिली अमुल्य देन हे हमें अधिक से अधिक पेड़ लगाने होंगे।
इस अवसर पर सुनील बापना, कमलेश बम्ब, शैलेश मारू, नमिता बम्ब, अनिल पोरवाल, राजेश तोषनीवाल, अशोक लोढ़ा, जिनेन्द्र बापना, अशोक मादरेचा, ललित भंडारी, हेमेंद्र मेहता, सम्पत बापना, शीला शर्मा, सुन्दर लाल माण्डावत, प्रीति कोठारी, डॉ.अक्षय कावड़िया, कल्पेश पगारिया, ललित पगारिया इत्यादि कई केशव भक्तो का सहयोग रहा।
Download the UT Android App for more news and updates from Udaipur
प्रभारी सम्पत बापना ने बताया की आगामी रविवार को केशवधाम पर छप्पन भोग, नवकार महामंत्र जाप, श्री यन्त्र पूजन एवं भक्ति संध्या का आयोजन भी होगा। महासचिव कमलेश बम्ब ने बताया की संस्थान द्वारा सभी समुदाय वर्ग के छात्र -छात्राओं के लिए लोढ़ा काम्प्लेक्स, शास्त्री सर्किल पर बेसिक, टैली, टाइपिंग, फोटो शॉप, कोरल, वेब डिजाइनिंग इत्यादि कई कंप्यूटर कोर्सेस निःशुल्क करवाए जा रहे है। इसके लिए कोई भी रजिस्ट्रेशन शुल्क नहीं लिया जाता है। पिछले तीन वर्षो में सभी समाजो के कई छात्र – छात्राओं को कंप्यूटर प्रशिक्षण दिया जा चुका है।
