श्री राजपूत करणी सेना ने पदमावती फिल्म का किया विरोध
श्री राजपूत करणी सेना ने संजय लीला भंसाली द्वारा बनायी जा रही पद्मावती फिल्म का विरोध किया है, संभाग महामंत्री डॉ. परमवीर दुलावत ने बताया कि किसी भी इतिहासकार ने ऐसे किसी प्रेम प्रसंग के विषय में लिखा है अमर शहीद रानी पद्मावती का चरित्र अत्यन्त उच्च कोटि का है और रानी पद्मावती किसी जाति का ही नहीं समस्त नारी जाति के स्वाभीमानी जाति का प्रतीक है और हमारे इतिहास को बदलने वाले फिल्म निदेशक को समझ लेना चाहिए कि इतिहास के साथ छे

श्री राजपूत करणी सेना ने संजय लीला भंसाली द्वारा बनायी जा रही पद्मावती फिल्म का विरोध किया है प्रदेश उपाध्यक्ष कुलदीप सिंह ताल की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में श्री राजपूत करणी सेना ने कहा कि राजस्थान तथा मेवाड़ ही नहीं अपितु पूरे भारत वर्ष में इस फिल्म का करणी सेना विरोध करेंगी ।
संभाग महामंत्री डॉ. परमवीर दुलावत ने बताया कि किसी भी इतिहासकार ने ऐसे किसी प्रेम प्रसंग के विषय में लिखा है अमर शहीद रानी पद्मावती का चरित्र अत्यन्त उच्च कोटि का है और रानी पद्मावती किसी जाति का ही नहीं समस्त नारी जाति के स्वाभीमानी जाति का प्रतीक है और हमारे इतिहास को बदलने वाले फिल्म निदेशक को समझ लेना चाहिए कि इतिहास के साथ छेड़छाड़ का प्रयास किया गया तो हम पूरे देश में सड़को पर पूरजोर विरोध करेंगे।