बाघदडा नेचर पार्क बना मृगवन

उदयपुर शहर से मात्र 20 किलोमीटर दूर वन विभाग की ओर से विकसित पर्यटन स्थल बाघदडा नेचर पार्क अब मृगवन बन गया है। शुक्रवार को गृहमंत्री गुलाबचन्द कटारिया अपने 74वें जन्मदिवस के उपलक्ष्य पर बाघदड़ा नेचर पार्क में चीतलों को प्राकृतिक आवास में रिलीज कर इसे मृगवन के रूप में विकसित करने का श्रीगणेश किया।

 | 

इस अवसर पर उदयपुर ग्रामीण विधायक फूलसिंह मीणा सहित वन विभाग के राहुल भटनागर, आईपीएस मथारू, सुहेल मजबूर सहित अन्य आला अधिकारी गण मौजूद थे।

बाघदडा नेचर पार्क बना मृगवन

74वें जन्म दिन पर लगाए 74 पौधे

गृहमंत्री कटारिया ने अपने 74वें जन्मदिवस के उपलक्ष्य में पौधारोपण कर जन्मोत्सव वृक्ष कुंज का शुभारंभ किया। इस अवसर पर अन्य अतिथियों एवं अधिकारियों ने विभिन्न प्रजाति के 74 पौधे लगाकर मृगवन के सौंदर्यीकरण में अतुल्य योगदान दिया। इस अवसर पर गृहमंत्री ने आमजन से अपने जन्मदिवस में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाने का आह्वान किया। उन्होंने पौधे लगाकर उनके उचित संरक्षण की बात कही।

बाघदडा नेचर पार्क बना मृगवन

मुख्य वन संरक्षक राहुल भटनागर ने बताया कि इसके प्राकृतिक पूर्व वैभव को लौटाने हेतु इसमें चीतल हिरण छोड़कर नई दिशा दी जा रही है। शहर के पास स्थित होने से इस नये विकसित मृगवन में पर्यटक आसानी से पहुंच सकते है। पूर्व में यहां चिंकारा, चोसिंगा व सांभर आदि शाकाहारी वन्यजीव पाये जाते थे।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News