मिसेस इंडिया यूनिवर्स ग्लोब का ख़िताब उदयपुर की रंजीता स्याल के नाम
हाल ही में हुए मिस इंडिया यूनिवर्स प्रतियोगिता में उदयपुर शहर की रंजीता स्याल को मिसेस इंडिया यूनिवर्स ग्लोब और मिस इंडिया यूनिवर्स ब्यूटी विद पर्पज के खिताब से नवाजा गया। स्याल ने बताया कि प्रतियोगिता में देश सहित इंग्लैंड, सिंगापुर आदि देशों की 42 प्रतिभागियों ने भाग लिया था।
हाल ही में हुए मिस इंडिया यूनिवर्स प्रतियोगिता में उदयपुर शहर की रंजीता स्याल को मिसेस इंडिया यूनिवर्स ग्लोब और मिस इंडिया यूनिवर्स ब्यूटी विद पर्पज के खिताब से नवाजा गया। स्याल ने बताया कि प्रतियोगिता में देश सहित इंग्लैंड, सिंगापुर आदि देशों की 42 प्रतिभागियों ने भाग लिया था। रंजीता मिसेज इंडिया वर्ल्डवाइड-2016 की देशभर के पांच हज़ार से ज़्यादा प्रतिभागियों में फाइनल की फायनलिस्ट भी रह चुकी है।
वे राजस्थान से एकमात्र प्रतिभागी थी, जिनका मुकाबला देशभर से फाइनल में पहुंची 40 अन्य प्रतिभागियों के साथ था। इसका ग्रैंड फिनाले नई दिल्ली में 19 नवंबर को हुआ था और फिनाले से पहले कुछ राउण्ड दुबई में 15 से 17 नवंबर में हुए थो। रंजीता आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल में काम करती हैं और कई समाजसेवी संस्थाओं के साथ भी जुड़ी हैं।