मुकेश को मिला फिल्मी रत्न सम्मान

श्री झूलेलाल सेवा समिति द्वारा आज सौ फीट रोड़ स्थित अशोका ग्रीन्स में आयोजित समारोह में पिछले कुछ वर्षो से शहर में फिल्म सिटी निर्माण को लेकर किये जा रहे प्रयासों को लेकर समिति ने अखिल राजस्थान संघर्ष समिति प्रमुख मुकेश माधवानी को फिल्मी रत्न से सम्मान से सम्मानित किया। यह सम्मान राजस्थान सिन्धी साहित्य अकादमी के अध्यक्ष एवं राज्य मंत्री हरीश राजानी व सिन्धी समाज के प्रतापराय चुघ ने प्रदान किया।

 | 

फिल्मसिटी इन लेकसिटी को मिल रहा समर्थन

अखिल राजस्थान फिल्म संघर्ष समिति द्वारा फिल्मसिटी इन लेेकसिटी को लेकर डिजिटल ग्राउण्ड पर किये जा रहे प्रमोशन को जनता का अपार समर्थन मिल रहा है।

Click here to Download the UT App

समिति प्रमुख एवं लाईन प्रोड्यूसर मुकेश माधवानी ने बताया कि समिति द्वारा फेसबुक,आॅनलाईन,वाट्सअप एवं अन्य डिजिटल ग्राउण्ड पर शहर में अब तक हुई फिल्मों के निर्माण के चित्र डालकर शहर में फिल्मसिटी निर्माण की मांग पर शहर की जनता का समर्थन मांगा जा रहा है। जिस पर जनता का अपार समर्थन मिल रहा है।

राजस्व एवं सतर्कता विभाग ने लिखा पत्र

उन्होेंने बताया कि समिति द्वारा राज्य के राजस्व मंत्री अमराराम को पत्र लिखकर मांग को पूरा करने का निवेदन किया जिस पर मंत्री ने राजस्व सचिव एवं सतर्कता विभाग को इस सन्दर्भ में निर्देशित किया है। राजस्व सचिव ने जिला कलेक्टर को पत्र लिखकर इस सन्दर्भ में कार्यवाही करने के आदेश दिये।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News