अन्तर्राष्ट्रीय मार्शल आर्ट्स सेमिनार में भाग लेने मुकेश सुखवाल हांगकांग रवाना
आगामी पच्चीस जून को हांगकांग में आयोजित होने वाली अन्तर्राष्ट्रीय मार्शल आर्ट्स (कराते) सेमिनार को संबोधित करने के लिये उदयपुर के रेन्शी मुकेश कुमार सुखवाल
| Jun 22, 2018, 18:25 IST
आगामी पच्चीस जून को हांगकांग में आयोजित होने वाली अन्तर्राष्ट्रीय मार्शल आर्ट्स (कराते) सेमिनार को संबोधित करने के लिये उदयपुर के रेन्शी मुकेश कुमार सुखवाल का चयन हुआ। सेमिनार में भाग लेने के लिये मुकेश सुखवाल आज हांगकांग के लिये रवाना हुये।
आॅल इंडिया यो-शाई-गो-जू-रियू कराटे डो फेडरेशन के सचिव रेन्शी करणसिंह चैहान ने बताया कि रेन्शी मुकेश का चयन कराते क्षेत्र में उपलब्धियों के आधार पर हुआ है। साथ ही अमेरीका के फ्लोरिडा शहर में आयोजित होने वाली आगामी अन्तर्राष्ट्रीय कराते प्रतियोगिता में भारत की ओर से कोच के रूप में प्रतिनिधित्व करेंगे।
