अंतर्राष्ट्रीय मार्शल आर्ट् सेमिनार में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे उदयपुर के मुकेश सुखवाल

वर्ल्ड मिक्स मार्शल आर्ट्स कोन्सिल इग्लैंड की ओर से थाईलैण्ड में 26 सितंबर से आयोजित होने वाले तीन दिवसीय अन्तर्राष्ट्रीय मीट, सेमिनार एवं पुरूस्कार वितरण समारोह में उदयपुर के क्योशी मुकेश कुमार सुखवाल भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे।

 | 

अंतर्राष्ट्रीय मार्शल आर्ट् सेमिनार में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे उदयपुर के मुकेश सुखवाल

उदयपुर 16 सितबंर 2019 । वर्ल्ड मिक्स मार्शल आर्ट्स कोन्सिल इग्लैंड की ओर से थाईलैण्ड में 26 सितंबर से आयोजित होने वाले तीन दिवसीय अन्तर्राष्ट्रीय मीट, सेमिनार एवं पुरूस्कार वितरण समारोह में उदयपुर के क्योशी मुकेश कुमार सुखवाल भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे।

इंडियन एमेच्योर मिक्स मार्शल आर्ट्स फेडरेशन के निदेशक एम.ए. अली ने बताया कि इस टुर्नामेन्ट में 80 देशों के मार्शल आर्ट्स के मास्टर्स भाग लेंगे। इनमें उदयपुर लेेकसिटी के लियो अन्तर्राष्ट्रीय मार्शल आर्ट्स अकादमी के डायरेक्टर क्योशी मुकेश कुमार सुखवाल का चयन किया गया।

Download the UT Android App for more news and updates from Udaipur

मुकेश सुखवाल इस सेमिनार में मार्शल आर्ट्स की विभिन्न विधाओं पर पत्रवाचन करेंगे एवं साथ ही कराटे में मुकेश द्वारा दिये गये दिये गये अभिन्न योगदान के लिये इन्हें वहां भी सम्मानित किया जायेगा। मुकेश इस सेमिनार में भाग लेने के लिये 25 सितम्बर को थाईलैण्ड के लियें रवाना होंगे।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News