उदयपुर में पहली बार “बहुरंग”
इंदिरा गाँधी राष्ट्रिय मानव संग्रहालय व भारतीय लोक कला मण्डल द्वारा कल से लोक कला मण्डल परिसर में तीन दिवसीय उत्सव 'बहुरंग' का आयोजन होने जा रहा है।
The post
इंदिरा गाँधी राष्ट्रिय मानव संग्रहालय व भारतीय लोक कला मण्डल द्वारा कल से लोक कला मण्डल परिसर में तीन दिवसीय उत्सव ‘बहुरंग’ का आयोजन होने जा रहा है। कार्यक्रम प्रभारी सुधीर श्रीवास्तव ने बताया कि तीन दिनों तक चलने वाले इस उत्सव में पश्चिमी बंगाल के कलाकारों द्वारा छाऊ नृत्य, उड़ीसा का बाघ नृत्य, मध्यप्रदेश का राई व असम के कलाकार बिहू नृत्य के साथ अपनी सांस्कृतिक छटा बिखेरेंगे।
श्रीवास्तव ने बताया की उत्सव के दौरान करीबन 40 दुकाने लगाई जाएंगी, जिनमे विभिन्न क्षेत्रों से आए शिल्पी कलाकारों द्वारा बनाई गए दुर्लभ शिल्प रियायती दरों पर मिल सकेंगे। उत्सव के दौरान प्रवेश नि:शुल्क रहेगा तथा बताया की उत्सव का शुभारम्भ सम्भागीय आयुक्त सुबोध अग्रवाल करेंगे।