मुनि शास्त्रतिलक विजय महाराज की चातुर्मास सम्पन्न

युवा प्रवचनकार मुनिश्री शास्त्रतिलक विजय महाराज का चातुर्मास सेक्टर- 4,स्थित श्री शान्तिसोमचन्द्रसूरि आराधना भवन में सम्पन्न हुआ। समिति अध्यक्ष सुशील बांठिया ने बताया कि साढे़ चार महिने लगातार धर्म सभा चली। श्रावक उनकी प्रवचन शैली से बहुत ही प्रभावित हुए। मुनिश्री ने बहुत से लोगो को धर्म से जोड़ा।

 | 

इस तरह चातुर्मास पूर्णाहूति के बाद चातुर्मास परिवर्तन के लिए मुनि शास्त्रतिलक विजय महाराज गाजे-बाजे के साथ जीवनसिंह निशाबेन कंठालिया परिवार के यहाँ पधारें। वहाँ आयोजित प्रवचन सभा का 300 लोगों ने लाभ लिया। उसके बाद शत्रुंजय तीर्थ की प्रतिकृति के सामनें सभा ने वंदनविधि की आराधना की। उसके बाद कंठालिया परिवार की और से सकल श्री संघ की भोजन भक्ति रखी गई थी। मुनिभगवंत ने एक दिन वहां स्थिरता की।

Download the UT Android App for more news and updates from Udaipur

बांठिया ने बताया कि जिस प्रकार मंदिर बन जाने के बाद उस पर कलश की स्थापना की जाती है वैसे ही यह चातुर्मास परिवर्तन का प्रसंग पूरेे चातुर्मास में सिरमोर बन गया। आज मुनि शास्त्र तिलक विजय महाराज को सेक्टर-4 के श्रीसंघ ने लड्डु की प्रभावना कर भावभीनी विदाई दी।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News