मुनि सुमेरमल स्वामी का देवलोकगमन

उदयपुर 8 मई 2019 तेरापंथ धर्मसंघ के शासन स्तंभ वरिष्ठ संत मुनि सुमेरमल स्वामी लाडनूं का मंगलवार दोपहर 12.15 पर जयपुर के अनुविभा में देवलोकगमन हो गया। वे आचार्य महाश्रमण के दीक्षा प्रदाता थे।

 | 

तेरापंथ सभा अध्यक्ष सूर्यप्रकाश मेहता ने बताया कि मंत्री मुनि सुमेरमल स्वामी ने 19 वर्ष पूर्व आचार्य श्री महाश्रमण को दीक्षा प्रदान की थी। नौ वर्ष की अवस्था में 1942 में सुमेरमल स्वामी ने आचार्य तुलसी से दीक्षा ग्रहण की। 21 वर्ष की अवस्था में आपको अग्रगण्य नियुक्त किया गया। आपको संस्कृत, प्राकृत, हिंदी और राजस्थानी भाषा का अच्छा ज्ञान था। जैन आगम का आपको गहरा ज्ञान था। अनेक आगम आपको कंठस्थ थे। आपने हिंदी और संस्कृत भाषाओं में अनेक पुस्तकें भी लिखीं।

Download the UT Android App for more news and updates from Udaipur

मेहता ने बताया कि बुधवार को महाप्रज्ञ विहार से मुनि श्री का विहार का नियत कार्यक्रम स्थगित किया गया है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News