हरियाणा में नगर निगम का क्लर्क गिरफ्तार, ₹5 हजार की रिश्वत लेते ACB ने पकड़ा
Udaipur Times, Haryana News : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा के करनाल में ACB की टीम ने नगर निगम के क्लर्क गौरव को 5 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार प्रॉपर्टी ID में नाम ठीक करने के लिए क्लर्क ने 5 हजार रुपए मांगे थे।
जानकारी के मुताबिक शिकायतकर्ता ने इसकी सूचना ACB को दी। टीम ने ट्रैप बिछाकर शिकायकर्ता को पैसे देकर क्लर्क के पास भेज दिया। मंगलवार सुबह जैसे ही क्लर्क को रुपए दिए, टीम ने उसे तुरंत दबोच लिया। उसके हाथों पर पाउडर भी लगा मिला है। Haryana News
मिली जानकारी के अनुसार इंस्पेक्टर अरविंद कुमार ने बताया कि आरोपी को पहले नगर निगम ऑफिस ले जाया गया। यहां से उसे ACB कार्यालय लाए। अभी पूरे मामले की जांच की जा रही है।