नगर निगम ने दीपावली मेले की तैयारियों को लेकर की बैठक

नगर निगम उदयपुर की सांस्कृतिक समिति की आज बैठक निगम कार्यालय में महापौर चंद्र सिंह कोठारी की अध्यक्षता में नगर निगम के प्रांगण में प्रतिवर्ष आयोजित होने वाले दीपावली मेले की तैयारियो को लेकर बैठक आयोजित की गई। सांस्कृतिक समिति अध्यक्ष श्री जगदीश चंद्र मेनारिया ने बताया कि नगर निगम प्रांगण में प्रति वर्ष आयोजित होने वाले प्रसिद्ध दीपावली मेले कि तैयारी को लेकर आज नगर निगम की महत्वपूर्ण बैठक महापौर चंद्र सिंह कोठारी के निर्देश पर आयोजित की गई जिसमें कई मुद्दों पर निर्णय किये गए।

 | 

प्रतिवर्ष आयोजित होने वाला दीपावली मेला लोगो को भावनाओं को देखते हुए 2 दिन बढ़ा कर 15 दिन का करने का निर्णय लिया गया इसके साथ ही मेले में मनोरंजन हेतु मेलार्थियों के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम भी 8 दिन तक आयोजित किये जायेंगे पहले यह कार्यक्रम 7 दिन तक आयोजित किये जाते थे।दीपावली मेला 28 अक्टूबर से प्रारंभ होकर 11 नवम्बर तक चलेगा। मेले को ओर अधिक भव्य बनानें हेतु महापौर चन्द्र सिंह कोठारी ने निगम अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये।

Click here to Download the UT App

महापौर कोठारी ने उदयपुर नगर निगम द्वारा सेक्टर 4 में बनने वाले आडिटोरियम का नाम विश्व मे भारत की अलग पहचान बनाने वाले व भारत रत्न से नवाज़े पूर्व प्रधान मंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर करने का निर्णय लिया इसके साथ ही आने वाली पीढ़ी वाजपेयी जी को आदर्श मानते हुए उनका अनुसरण करें इसलिए शहर के किसी भी मुख्य स्थान पर जल्द ही वाजपेयी जी की मूर्ति भी लगाने का निर्णय किया गया।

बैठक में महापौर चंद्र सिंह कोठारी, सांस्कृतिक समिति अध्यक्ष जगदीश चंद्र मेनारिया, राजस्व अधिकारी संदीप दाधीच, राजस्व निरीक्षक मोहित अग्निहोत्री, सहायक राजस्व निरीक्षक विजय जैन, श्रीमती शांता दोशी आदि अधिकारी मौजूद थे।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News