नगर निगम ने ली गुरु गोविन्द सिंह पार्क की सुध, सिटी की वाइट रंग में रंगने की कवायद
फतहसागर स्थित गुरु गोविंद सिंह पार्क का सौन्दर्यकरण पिछले कुछ समय से बकाया था इस पर महापौर जी द्वारा समिति अध्यक्ष/सदस्यों एवं निगम अधिकारियो को गुरु गोविंद सिंह पार्क की विजिट कर बकाया कार्य का जायजा ले एवं उसी अनुसार टेंडर लगा कार्य पूरा कराने के लिए कहा गया। जिसके बाद समिति अध्यक्ष श्री रोबिन सिंह, समिति सदस्य जगत नागदा, मीरा मीणा, आभा आमेटा, अधिशाषी अभियंता मुकेश पुजारी एवं सहायक अभियंता कर्नेश माथुर द्वारा पार्क का दौरा किया गया।
आज शुक्रवार को नगर आयोजना एवं सौन्दर्यकरण समिति की बैठक नगर निगम में प्रातः महापौर श्री चंद्र सिंह कोठारी की उपस्थिति मेंआयोजित की गयी। नगर आयोजना एवं सौन्दर्यकरण समिति अध्यक्ष श्री तेजेन्द्र सिंह रोबिन ने बताया की बैठक में उदयपुर शहर को स्मार्ट सिटी बनाने के तहतशहर के सौन्दर्यकरण हेतु कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की गयी।
बैठक में ठोकर चौराहा से प्रतापनगर चौराहे तक डिवाइडर/शहीद भगत सिंह प्रतिमास्थल के निर्माण पर चर्चा की गयी। फतहसागर स्थित गुरु गोविंद सिंह पार्क का सौन्दर्यकरण पिछले कुछ समय से बकाया था इस पर महापौर जी द्वारा समिति अध्यक्ष/सदस्यों एवं निगम अधिकारियो को गुरु गोविंद सिंह पार्क की विजिट कर बकाया कार्य का जायजा ले एवं उसी अनुसार टेंडर लगा कार्य पूरा कराने के लिए कहा गया। जिसके बाद समिति अध्यक्ष श्री रोबिन सिंह, समिति सदस्य जगत नागदा, मीरा मीणा, आभा आमेटा, अधिशाषी अभियंता मुकेश पुजारी एवं सहायक अभियंता कर्नेश माथुर द्वारा पार्क का दौरा किया गया।
शहर के मुख्यमार्गो पर मुख्यद्धार बनाने हेतु चर्चा की गयी जिसमे बलीचा स्थित मुख्यद्धार का जिर्णोधार्य कर उसका राजस्थानी शैली में परम्परागत रूप देनेपर चर्चा की गयी साथ केवड़े की नाल रोड पर भी परम्परागतद्धार बनाने का प्रस्ताव पारित किया गया।
उदयपुर शहर को व्हाइट सिटी के नाम से जाना जाता है अतः समिति द्वारा सूरजपोल से लेकर RCAतक रोड के दोनों तरफ दिवारो पर ऑफ व्हाइट कलर कराने का प्रस्ताव पारित किया गया साथ ही शहर में खाली पड़ी दिवारो पर ऑफ व्हाइट कलर कर इन्हे सुसज्जित करवाने का प्रस्ताव दिया गया। शहर के दिल्लीगेट चौराहा, सूरजपोल चौराहा, शास्त्री चौराहा एवं गुरु तेगबहादुर चौक (सिख कॉलोनी) चारो चोराहो को स्मार्ट सिटी के अंतर्गत लेने का प्रस्ताव नगर आयोजना एवं सौन्दर्यकरण समिति द्वारा स्मार्ट सिटी टीम को भेजा जाना प्रस्तावित किया गया।
स्मार्ट सिटी के अंतर्गत श्री तेजेन्द्र सिंह रोबिन द्वारा यह प्रस्ताव दिया गया की एक अमृत नाला जो की उदियापोल बसस्टैंड से आयड़ तक बनना प्रस्तावित है जिसके अंतर्गत सूरजपोल चौराहे से कुम्हारो का भट्टा underpaas नाले की कवरिंग की जा रही है उसपर दोनों तरफ भराव भरवाकर पौधारोपण कर सुन्दर लाइटिंग पोल लगाकर एवं एक और वॉकिंग/साइकिलिंग ट्रैक बनाया जा सकता है। यह प्रस्ताव भी सौन्दर्यकरण समिति द्वारा स्मार्ट सिटी टीम को भेजा गया।
सौन्दर्यकरण समिति अध्यक्ष द्वारा नगर निगम के बाहर मैन एंट्रेंस पर एक सुन्दर पारम्परिक द्धार बनाने का प्रस्ताव टाउनहॉल गार्डन का जीर्णोद्धार स्मार्ट सिटी के अंतर्गत करवाने हेतु उक्त टीम को भेजा जाना समिति बैठक में महापौर की सहमति से प्रस्तावित हुआ।
