नगर निगम उदयपुर ने अस्थायी अतिक्रमण हटाया
आज नगर निगम उदयपुर के अतिक्रमण दस्ते ने अस्थाई अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही को अंजाम दिया। कार्यवाही के दौरान दिल्ली गेट, सब्ज़ी मंडी, तीज का चौक, गांछीवाड़ा, भोपालवाड़ी, भड़भूजा घाटी, सिंधी बाजार, मंडी, लोहा बाजार, चमनपुरा आदि स्थानों पर दुकानदारों, व्यवसाइयों, एवं ठेले वालो द्वारा किये गए अस्थायी अतिक्रमण को हटाते हुए सामान ज़ब्ती की कार्यवाही की गयी।
आज नगर निगम उदयपुर के अतिक्रमण दस्ते ने अस्थाई अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही को अंजाम दिया। कार्यवाही के दौरान दिल्ली गेट, सब्ज़ी मंडी, तीज का चौक, गांछीवाड़ा, भोपालवाड़ी, भड़भूजा घाटी, सिंधी बाजार, मंडी, लोहा बाजार, चमनपुरा आदि स्थानों पर दुकानदारों, व्यवसाइयों, एवं ठेले वालो द्वारा किये गए अस्थायी अतिक्रमण को हटाते हुए सामान ज़ब्ती की कार्यवाही की गयी। एवं भविष्य में पुनः अतिक्रमण न करते हुए समझाईश और पाबन्द किया गया।
कार्यवाही राजस्व अधिकारी अनीता मित्तल के निर्देशन में चमन सिंह व अन्य कर्मचारियों द्वारा की गयी।