नगर निगम उदयपुर के 55 वार्डो में एक साथ पिलाएगा स्वाइन फ्लू काढ़ा
स्वाइन फ्लू एवं मौसमी बीमारियों से बचाव हेतु नगर निगम एवं आयुर्वेद विभाग, उदयपुर के संयुक्त तत्वावधान में शहर के सभी 55 वार्डो में विशाल स्तर पर मौसमी बीमारियों एवं स्वाईन फ्लू से बचाव हेतु काढा वितरण रविवार 3 फरवरी को प्रातः 10 बजे से 1 बजे तक आयोजित जायेगा।

नगर निगम महापौर चन्द्रसिंह कोठारी एवं आयुर्वेद निदेशक स्नेहलता पंवार ने तैयारियों को लेकर जायजा लिया एवं इस सम्बन्ध में दिशा निर्देश दिये। नगर निगम आयुक्त ओ.पी. बुनकर ने सभी चिन्हित स्थानो को देखा साथ ही इस सम्बन्ध मे 50 हजार पेम्पलेट के माध्यम से प्रचार प्रसार किया गया।
उदयपुर के अतिरिक्त निदेशक बाबूलाल जैन एवं कार्यवाहक उपनिदेशक राजीव भट्ट ने बताया कि इस सम्बन्ध में राज्य सरकार से औषधि प्राप्त कर ली है एवं 55 वार्डो में बूथ पर व्यवस्था की जा रही है साथ ही नगर निगम द्वारा वार्डो में टेन्ट एवं अन्य सामग्री पहुंचा दी गई है।
Download the UT Android App for more news and updates from Udaipur
कार्यक्रम संयोजक आयुर्वेद चिकित्साधिकारी शोभालाल औदीच्य ने बताया कि इस सम्बन्ध में विभाग द्वारा 55 आयुर्वेद चिकित्साधिकारी एवं 55 योग प्रशिक्षक के साथ ही स्थानीय पार्षद व स्थानीय नागरिको का सहयोग लिया जा रहा है। उन्होंने आमजन से अधिकाधिक संख्या में पधार कर काढे का सेवन करने का आह्वान किया है।