हरियाणा में नगर निगम का JE सस्पेंड, प्रॉपर्टी ID में लापरवाही पर सरकार का बड़ा एक्शन
Udaipur Times, Haryana News : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। आज मंगलवार को हरियाणा के यमुनानगर नगर निगम सदन की बैठक में पार्षदों की नाराजगी के बाद मेयर सुमन बहमनी की सिफारिश पर JE पंकज शर्मा को सस्पेंड कर दिया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार नगर निगम आयुक्त महाबीर प्रसाद ने कनिष्ठ अभियंता (JE) के निलंबन के आदेश जारी किए। साथ ही, उनके पिछले छह माह के कार्यों की परफॉर्मेंस की जांच के लिए सहायक अभियंता मृणाल के नेतृत्व में जांच कमेटी गठित की गई है। Haryana News
जानकारी के मुताबिक कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी। हाल ही में हुई नगर निगम सदन की बैठक में पार्षदों ने JE के कामकाज को लेकर नाराजगी जताई थी। पार्षदों ने प्रॉपर्टी आईडी बनाने सहित अन्य कार्यों में अपेक्षित प्रदर्शन नहीं होने का मुद्दा उठाते हुए कार्रवाई की मांग की थी। Haryana News
मिली जानकारी के अनुसार मेयर सुमन बहमनी ने कहा कि नगर निगम के सभी अधिकारी और कर्मचारी अपने दायित्वों का ईमानदारी और निर्धारित समय में निर्वहन करें। जनहित से जुड़े कार्यों में लापरवाही किसी भी स्तर पर स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि कार्यों में लापरवाही बरतने वाले अधिकारी या कर्मचारी के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।