नगर निगम चुनाव, 36 नामांकन प्राप्त हुए आज


नगर निगम चुनाव, 36 नामांकन प्राप्त हुए आज

नगर निकाय आमचुनाव 2019 के तहत जारी नामांकन प्रक्रिया के तहत सोमवार को उदयपुर नगर निगम में 36 तथा कानोड़ नगरपालिका के लिए कुल 20 नाम निर्देशन पत्र प्राप्त हुए।
 
 
नगर निगम चुनाव, 36 नामांकन प्राप्त हुए आज
उदयपुर नगर निगम के लिए सोमवार को 36 नामांकन पत्र प्राप्त हुए जबकि कानोड़ में 20 नामांकन पत्र प्राप्त हुए 

उदयपुर, 4 नवंबर 2019। नगर निकाय आमचुनाव 2019 के तहत जारी नामांकन प्रक्रिया के तहत सोमवार को उदयपुर नगर निगम में 36 तथा कानोड़ नगरपालिका के लिए कुल 20 नाम निर्देशन पत्र प्राप्त हुए।

जिला निर्वाचन अधिकारी (कलक्टर) श्रीमती आनन्दी ने बताया कि उदयपुर नगर निगम के तहत सोमवार को प्राप्त हुए नामांकन में वार्ड 2 से भाजपा के  लोकेश कोठारी, वार्ड 3 से निर्दलीय धर्मेश मालवीय, वार्ड 4 से कांग्रेस के अरूण टांक ने 2 आवेदन, वार्ड 6 से कांग्रेस के शंकर चंदेल ने 2, वार्ड 7 से कांग्रेस के हिदायत तुल्ला, वार्ड 8 से भाजपा के धीरज ओड, वार्ड 9 से कांग्रेस की राजू देवी ने दो आवेदन, वार्ड 10 से निर्दलीय राकेश सेन, कांग्रेस के राकेश सेन व भाजपा के राजेश वैष्णव, वार्ड 11 से भाजपा के महेन्द्र भगोरा, वार्ड 14 से भारत की सीपीआई (मार्क्सवादी) के राजेश सिंघवी व निर्दलीय मोहसिन खान, वार्ड 16 से भारत की कम्यूनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के राजेन्द्र वसीटा, वार्ड 25 से भारत की कम्यूनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) की बिन्दु परमार व निर्दलीय चन्द्रपाल सिंह, वार्ड 28 से कांग्रेस के मनीष श्रीमाली, वार्ड 32 से निर्दलीय हिरालाल पानेरी व भाजपा पार्टी की ललिता मेनारिया ने एक नामांकन दाखिल किया।

वार्ड संख्या 36 से भाजपा के भरत जोशी, वार्ड 37 से निर्दलीय नरेन्द्र सिंह शक्तावत, कांग्रेस के ललित मेनारिया व भाजपा के अरविन्द जारोली, वार्ड 41 से कम्यूनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (मार्क्सवादी) के गुमान सिंह राव, वार्ड 45 से निर्दलीय मोहम्मद नौशाद, वार्ड 47 से निर्दलीय वीरेन्द्र गायरी, वार्ड 55 से निर्दलीय नफीस खां, वार्ड 57 से कांग्रेस के राजेश दया, वार्ड 64 से निर्दलीय कृष्णकांत गहलोत, वार्ड 65 से निर्दलीय विजय कुमार मेहता, वार्ड 67 से भाजपा की सज्जन देवी तथा वार्ड 69 से निर्दलीय ओमप्रकाश सनाढ्य व कांग्रेस के अली असगर सनवाड़ी ने एक नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत किया।

कानोड़ में भाजपा के 20 प्रत्याशियों ने भरे नाम निर्देशन पत्र:

नगर निकाय चुनाव की नामांकन प्रक्रिया के तहत सोमवार को कानोड़ नगर पालिका क्षेत्र के 20 वार्डो में से 18 वार्डों के लिए भारतीय जनता पार्टी के 20 उम्मीद्वारों ने नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत किये। वार्ड संख्या 1 से राजेंद्र व्यास, वार्ड 2 से माया वैष्णव, वार्ड 3 से दौलत राम, वार्ड 4 से केसर मीणा, वार्ड 5 से दुर्गा मीणा, वार्ड 7 से भगवती बाई, वार्ड 8 से आशुतोष व्यास व पवन कुमार व्यास, वार्ड 9 से लोकेश कुमार पुरोहित, वार्ड 10 से दौलत राम भोई, वार्ड 11 से शालु जैन(सहलोत), वार्ड 13 से लक्ष्मी लाल ओड़, वार्ड 14 से हितेंद्र सुथार, वार्ड 15 से तेज प्रकाश रेगर, वार्ड 16 से गिरधारी लाल स्वर्णकार, वार्ड 17 से प्रभु लाल खटीक, वार्ड 18 से शिल्पा मोदी, वार्ड 19 से ललित तंबोली तथा वार्ड 20 से चंद्रशेखर श्रीमाली व अखिलेश त्रिवेदी ने नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत किए।  

To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on   GoogleNews |  Telegram |  Signal