नगर निकाय चुनाव संपन्न, धीरे-धीरे बढ़ा मतदान प्रतिशत
उदयपुर नगर निगम के लिए शनिवार को मतदान प्रात 7 से आरम्भ हो कर शनैःशनैः बढ़ा जो शाम 5 बजे 63.32 प्रतिशत हो गया। इसी प्रकार नगर पालिका कानोड़ में शाम 5 बजे तक 78.03 प्रतिशत मतदान दर्ज हुआ।
उदयपुर नगर निगम के लिए शनिवार को मतदान प्रात 7 से आरम्भ हो कर शनैःशनैः बढ़ा जो शाम 5 बजे 63.32 प्रतिशत हो गया। इसी प्रकार नगर पालिका कानोड़ में शाम 5 बजे तक 78.03 प्रतिशत मतदान दर्ज हुआ।
जिला चुनाव नियंत्रण कक्ष द्वारा प्रदत्त आकड़ों के अनुसार उदयपुर शहर में मतदान सुबह ठीक 7 बजे आरम्भ हो कर 9 बजे 10 फीसदी , 11 बजे 21.30 फीसदी, 1 बजे 41.20 फीसदी, अपराह्न 3 बजे 51.43 फीसदी तथा शाम 5 बजे तक 63.32 फीसदी मतदान दर्ज हुआ।
नगरपालिका चुनाव 2014 के तहत उदयपुर नगर निगम के विभिन्न वार्डों में हुए दोपहर 12 बजे तक के मतदान में महिलाओं ने विशेष उत्साह दिखाया। गृहणियों ने सुबह सुबह ही चूल्हा चैका छोड़ कर मतदान के प्रति अपना जज्बा दिखाया और मतदान किया। प्राप्त सूचनानुसार वार्ड नम्बर 1 के बूथ पर कुल 1127 मतों में से 378 मत पड़े जिसमें 245 महिला एवं 134 पुरूष मतदाता शामिल है।
इसी प्रकार वार्ड नम्बर 55 में दोपहर 11 बजे तक कुल 882 मतों मे से 210 मतदाताओं ने मतदान किया जिसमें वृद्धजनों की उपस्थिति देखी गई। वार्ड नम्बर 45 में बूथ संख्या 1 पर दोपहर 12 बजे तक 31.83 प्रतिशत मतदान हुआ जिसमें कुल 1087 मतों में से 344 मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया जिसमें 239 पुरूष व 105 महिला मतदाताओं ने सहभागिता निभाई।
इसी वार्ड की बूथ संख्या 2 पर 217 पुरूषों एवं 138 महिलाओं ने अपने वयस्क परिजनों के साथ मतदान किया, कुल 923 मतों में से 355 मतदाताओं ने अपने मतों का प्रयोग किया। उक्त दोनो बूथों पर घरेलू महिलाओे में मतदान के प्रति जबरदस्त उत्साह देखा गया।
इसी प्रकार वार्ड नम्बर 5 में दोपहर 2 बजे तक भाग संख्या- 4 में 852 में से 475 मतदाताओं ने तथा भाग संख्या 5 में 1161 में से 510 मतदाताओं ने मतदान किया। वार्ड नम्बर 18 भाग संख्या -4 में शारीरिक अक्षमता के बावजूद 90 वर्षीय सत्यदेव मलिक तथा 100 वर्षीय नानी बाई ने मतदान किया। वार्ड नम्बर 2 में 85 वर्षीय दौलत सिंह खमेसरा ने बताया कि मैंने आजादी के बाद होने वाले सभी चुनावों में मतदान किया है।
वार्ड नम्बर 2 में स्वाति घावरी तथा वार्ड 17 में अदिति जैन ने पहली बार मतदान किया तथा वार्ड नम्बर 19 में 90 वर्षीय गोकुललाल खटोड़ एवं 88 वर्षीय पत्नी श्रीमती रुकमणि बाई ने भी अपनी सक्रियता दिखाई।
To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on GoogleNews | Telegram | Signal