नगर निगम के चुनाव 16 नवम्बर, मतगणना 19 को

नगर पालिका / नगर निगम के सदस्यों / पार्षदों के चुनाव के लिए वोटिंग 16 नवंबर 2019 (शनिवार) को सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक होगी। मतगणना 19 नवंबर (मंगलवार) को होगी। इसके बाद 26 नवंबर को महापौर / सभापति / अध्यक्ष पद के लिए निर्वाचित सदस्यों द्वारा वोटिंग होगी। इसके लिए निर्वाचित सदस्यों / पार्षदों द्वारा सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक वोट डाले जाएंगे। वोटिंग समाप्त होने के साथ ही मतगणना शुरू हो जाएगी। देर शाम तक परिणाम आ जाएंगे।
 | 
आदर्श आचार संहिता लागू

उदयपुर 25 अक्टूबर 2019 । राज्य निर्वाचन आयोग ने गुरुवार को प्रदेश के नगर निगम और पालिकाओं के चुनाव की तारीख की घोषणा हो चुकी है। चुनाव की घोषणा के साथ ही राज्य में आचार संहिता भी लागू हो गई।

राज्य निर्वाचन आयोग से प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर पालिका / नगर निगम के सदस्यों / पार्षदों के चुनाव के लिए वोटिंग 16 नवंबर 2019 (शनिवार) को सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक होगी। मतगणना 19 नवंबर (मंगलवार) को होगी। इसके बाद 26 नवंबर को महापौर / सभापति / अध्यक्ष पद के लिए निर्वाचित सदस्यों द्वारा वोटिंग होगी। इसके लिए निर्वाचित सदस्यों / पार्षदों द्वारा सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक वोट डाले जाएंगे। वोटिंग समाप्त होने के साथ ही मतगणना शुरू हो जाएगी। देर शाम तक परिणाम आ जाएंगे।

वहीं, उपमहापौर / उपाध्यक्ष पदों के लिए मतदान 27 नवंबर, बुधवार को होगा। इस दिन दोपहर 2:30 बजे से शाम 5 बजे तक यदि आवश्यक हुआ तो मतदान निर्वाचित सदस्यों द्वारा किया जाएगा। मतदान की समय सीमा समाप्त होते ही मतगणना शुरू हो जाएगी।

आदर्श आचार संहिता लागू

आगामी नगर निगम चुनाव की घोषणा होते आदर्श आचार संहिता की घोषणा भी आज शुक्रवार शाम को हो गई। जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती आनंदी के निर्देश पर निगम क्षेत्र के सभी सरकारी कार्यालयों से राजनैतिक व्यक्तियों के तस्वीरें हटाने, सार्वजनिक सम्पत्तियों व निजी सम्पत्तियों से होर्डिंग्स, बैनर व पोस्टर्स हटाने का कार्य प्रारम्भ कर दिया गया है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News